{"_id":"645567cbc1d59667840d6f09","slug":"wife-went-home-after-fight-young-man-hanged-himself-na-news-c-72-1-smrt1019-330-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: झगड़ा कर पत्नी गई मायके, युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: झगड़ा कर पत्नी गई मायके, युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर निवासी दिशान (20) का पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद एक महीने पहले मायके गई पत्नी के वापस नहीं लौटने पर दिशान ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
अहमद नगर निवासी दिशान की शादी चार महीने पहले अहमद नगर निवासी युवती से हुई थी। एक महीने पहले झगड़ा होने पर पत्नी मायके चली गई थी और वापस नहीं लौटी। शुक्रवार सुबह दिशान पत्नी को लेने मायके गया, जहां उसका साले से विवाद हो गया। शाम के वक्त दिशान ने घर पहुंचकर कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद