फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife was beaten up for protesting against making illegal liquor, uprooted hair

जुल्म की इंतहा: अवैध शराब बनाने का विरोध करने पर पत्नी से मारपीट, उखाड़े सिर के बाल, SSP ऑफिस पहुंची पीड़िता

Mon, 10 Apr 2023 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Apr 2023 04:18 PM IST
सार

मेरठ में सोमवार को एक विवाहिता अपने बाल हाथ में लेकर एसएसपी ऑफिस पर न्याय की गुहार लगाने पहुंची। महिला का आरोप है कि उसके पति ने अवैध शराब का विरोध करने पर उससे मारपीट की और उसके सिर के बाल तक उखाड़ डाले।

विज्ञापन
Wife was beaten up for protesting against making illegal liquor, uprooted hair
पीड़ित विवाहिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं पर अत्याचारों और जुल्मों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मेरठ में कच्ची शराब का धंधा करने से मना करने पर पति ने विवाहिता की पिटाई कर उसके सिर के बाल उखाड़ दिए। महिला ने थाने में तहरीर दी। लेकिन आरोप लगाया कि पुलिस से साठगांठ होने की वजह से आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने सोमवार को  शिकायत पत्र देकर एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी अंजू कौर की शादी हरनाम कौर से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। शादी के बाद से हरनाम ने विवाहिता को परेशान करना शुरू कर दिया था। लेकिन मायके वालों के समझाने पर विवाहिता पति के साथ रहने के लिए तैयार हो गई। इसी बीच हरनाम ने अपने भाई जौरावर सिंह उर्फ जौर, बाबू सिंह, सुरजीत सिंह और बहनोई गुरदास के साथ मिलकर कच्ची शराब का धंधा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: हस्तिनापुर में विशु की हत्या से भड़का आक्रोश, आरोपियों के घर-खेत फूंके, इलाके में तनाव बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता के मुताबिक 5 अप्रैल को आरोपी कच्ची शराब बनाकर अपने घर लेकर आए। थे। तभी फोन पर हरनाम ग्राहकों को बुलाने लगा। विवाहिता ने हरनाम और उसके भाइयों से शराब का धंधा बंद करने के लिए बोल दिया। इसी बात पर दंपति में विवाद हो गया और हरनाम ने पत्नी की पिटाई करनी शुरू कर दी।

उसने विवाहिता के सिर के बाल तक उखाड़ दिया। पीड़िता अधिकारियों के दफ्तर पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। कहा कि यदि जिले स्तर के अधिकारियों से भी कार्रवाई नहीं की गई तो वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से शिकायत करेगी। एसएसपी ऑफिस में पीड़ितों की शिकायत सुन रहे एसपी क्राइम में हस्तिनापुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed