फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife suspects foul play in electronics trader's death.

Meerut News: इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी की मौत के मामले में पत्नी ने जताई साजिश की आशंका

Tue, 04 Aug 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Wife suspects foul play in electronics trader's death.
बोलीं- किसी बकायेदार ने रची साजिश और फिर फैलाई अफवाह
विज्ञापन

एसपी देहात बोले, तहरीर मिलने पर दर्ज की जाएगी प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी शताब्दीनगर निवासी इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी दीपक जैन (55) की गंगनहर में डूबने से मौत के मामले में पत्नी दीपा जैन ने साजिश की आशंका जताई है। उनका कहना है कि उनके पति का कई लोगों पर रुपया था। किसी बकायेदार की वजह से ही उनके पति मौत हुई है। बकायेदार ने ही साजिश रचते हुए पत्नी से विवाद की अफवाह फैलाई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
दीपक जैन की घोपला मोड़ पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। 25 जुलाई की रात करीब 10 बजे उनकी कार जानी गंगनहर के पास खड़ी मिली और उनकी चप्पलें भी वहीं पड़ी थीं। कुछ लोगों ने उन्हें नहर में कूदते देखा था। इसके बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुट गई थी। 27 जुलाई सोमवार देर रात मुरादनगर गंगनहर से उनका शव बरामद हुआ था। पुलिस ने प्राथमिकी जांच के बाद खुदकुशी कर व्यापारी के जान गंवाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

अब मंगलवार को उनकी पत्नी नोएडा के केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका दीपा जैन ने बताया कि उनका उनके पति से कोई विवाद नहीं हुआ। 25 जुलाई को वह दोपहर तीन बजे स्कूल से घर लौटीं थीं। शाम चार बजे दीपक जैन खाना खाकर दुकान गए थे। लगभग 5 बजे वह दुकान के कर्मचारी से तकादे पर जाने की कहकर निकले थे। उन्होंने दो लोगों से अपने बकाये के रुपये भी लिए थे। दीपा जैन ने रात लगभग 8:30 बजे दीपक जैन को कॉल कर बेटी और दामाद के घर आने की सूचना दी। दीपक जैन ने बताया कि वह घर से दूर हैं और आधा घंटे में पहुंचेंगे। रात 9:15 बजे बेटी ने उनसे बात की। तब उन्होंने परतापुर पुल पर होने की जानकारी दी। रात 10:15 बजे पुलिस का कॉल उनके बेटे क्रिश जैन के पास आया और कार नहर के पास खड़ी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपा जैन का कहना है कि उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता है। इसके चलते उन्होेंने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि अगर परिजन को किसी पर शक है तो वह तहरीर दे सकते हैं। तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई की जाएगी।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed