फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife stabbed to death in a frenzied attack for not keeping her head covered with her saree's pallu.

Meerut News: सिर पर पल्लू नहीं रखने पर पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर की हत्या

Wed, 23 Sep 2026 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wife stabbed to death in a frenzied attack for not keeping her head covered with her saree's pallu.
गिरफ्तार आरोपी मनीष बोला- परिवार के लोगों की बात नहीं मानती थी
विज्ञापन

पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति और सास-ससुर को जेल भेजा
नामजद नंदोई दरोगा और ननद की भूमिका की जांच कर रही पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में सोमवार को मनीष ने पत्नी कविता की सिर पर पल्लू नहीं रखने पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या की थी। आरोपी ने यह जानकारी पुलिस को पूछताछ में दी और कहा कि वह उसके परिवार की बात नहीं मानती थी। झगड़ा कर अपने माता-पिता के पास चली जाती थी। हालांकि कविता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बुधवार को दहेज हत्या के आरोप पति मनीष, सास विमला और ससुर बाबूराम को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गढ़ रोड स्थित जयभीमनगर निवासी ब्रजपाल ने भावनपुर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि उन्होंने बेटी कविता का विवाह आठ जुलाई 2022 को मनीष से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही मनीष उनकी बेटी कविता से अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और घरेलू सामान की मांग करता और प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन

इस संबंध में वर्ष 2023 में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। इसके बाद मनीष का जीजा महेंद्र और बहन अंजू ने अपनी जिम्मेदारी लेते हुए समझौता करा दिया था। इसके बाद भी आरोपी कविता को प्रताड़ित करता था और अपने माता-पिता के कहने पर उसे पीटता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मनीष ने अपने माता-पिता, बहन और जीजा के कहने पर कविता की सोमवार को हत्या कर दी थी। मनीष उनकी बेटी पर दम तोड़ने तक चाकू से लगभग 12 वार करता रहा। आरोपी ने तेजधार हथियार से उसकी गर्दन भी रेत दी थी।

एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि वारदात मेें नामजद किए गए कविता के दिल्ली दमकल विभाग में तैनात दरोगा नंदोई महेंद्र और ननद अंजू की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed