फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife slits her throat with a knife in Mawana, yet does not want to speak to the police

मवाना में पत्नी का चाकू से गला रेता, फिर भी पुलिस से बोली नहीं चाहती कार्रवाई

Fri, 17 Sep 2021 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Wife slits her throat with a knife in Mawana, yet does not want to speak to the police
मवाना में पत्नी का चाकू से गला रेता, फिर भी पुलिस से बोली नहीं चाहती कार्रवाई
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला तिहाई में किराए के मकान में रहने वाले पति ने बुधवार देर रात पत्नी का छुरे से गला रेत दिया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार दोपहर महिला ने थाने में समझौता होने की बात कहते हुए पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही है। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए पति को छोड़ दिया।
नगर निवासी एक व्यक्ति पत्नी और तीन बच्चों के साथ मोहल्ला तिहाई में किराए के मकान में रह रहा है। बुधवार रात किसी बात दंपती के बीच विवाद हो गया। देर रात तीन बजे पति ने छुरे से पत्नी का गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया। बच्चों द्वारा पड़ोसियों को बताने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से महिला को मेरठ रेफर कर दिया तथा उसके पति को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार को घायल महिला थाने पहुंची। उसने लिखित में दिया कि उसका पति दिव्यांग है। पति से किसी बात पर गाली गलौज व धक्का-मुक्की हो गई थी। गिरने से उसे चोट लग गई, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार एवं बिरादरी के लोगों ने दंपती के बीच समझौता करा दिया। महिला ने कहा कि अब उनके बीच कोई विवाद नहीं है। वह पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए पति को छोड़ दिया।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि महिला ने लिखित में समझौता नामा लिखकर दिया है। महिला किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed