फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wife imprisoned her husband tying him with chains for three days in Bijnor, police rescued

ये कैसी पत्नी: पति को जंजीरों से बांधकर कमरे में किया कैद, तीन दिन रहा भूखा-प्यासा, पुलिस ने काटी बेड़ियां

Tue, 11 Apr 2023 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Apr 2023 01:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला ने अपने पति को जंजीरों में बांधकर कमरे में कैद कर दिया। तीन दिन तक भूखा प्यासा पति बेड़ियों में कैद तड़पता रहा। मंगलवार को पुलिस ने पहुंचकर बेड़ियां काटकर उसे छुड़ाया। 

विज्ञापन
Wife imprisoned her husband tying him with chains for three days in Bijnor, police rescued
कमरे में कैद पति को छुड़ाने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पतियों द्वारा पत्नियों पर जुल्मों की खबरें अक्सर आती हैं लेकिन अब पतियों को भी पत्नियों के जुल्मों का शिकार होना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नूरपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को जंजीरों से बांधकर घर के एक कमरे में कैद कर दिया। तीन दिन तक पति भूख प्यास से तड़पता रहा। मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेड़ियां काटी और उसे बंधनमुक्त कराया।  पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के नूरपुर थानाक्षेत्र में मुरादाबाद मार्ग स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से किसी व्यक्ति के कराहने की आवाज आई तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में एक व्यक्ति कमरे की खिड़की पर लेटा था और उसके हाथ-पांव जंजीरों से बंधे थे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर व्यक्ति को पानी पिलाया और बेड़ियां काटकर उसे बंधनमुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat News: बेखौफ बदमाशों ने किसान की गोली मारकर ली जान, कार में मिला शव

Trending Videos

Wife imprisoned her husband tying him with chains for three days in Bijnor, police rescued
कमरे में कैद पति - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला रामनगर निवासी मोहम्मद हाशिम मुरादाबाद रोड पर एक अस्पताल चलाता है। उसकी पत्नी आफरीन वहां मरीजों को देखती है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मद हाशिम को उसकी पत्नी ने कमरे में कैद कर रखा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाया तो हाशिम वहां जंजीरों से बंधा पड़ा था। पुलिस ने उसे बंधन मुक्त कराकर पीएचसी में भर्ती कराया।

देखें ये वीडियो: https://youtube.com/shorts/gJJ0cnKuawU?feature=share

Wife imprisoned her husband tying him with chains for three days in Bijnor, police rescued
पीड़ित पति - फोटो : अमर उजाला

हाशिम ने बताया कि उसे पत्नी ने तीन दिन से जंजीरों से बांधकर कमरे में बंद कर रखा था। इस दौरान उसे खाना-पानी भी नहीं दिया गया। उसने पुलिस को पत्नी आफरीन के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि हाशिम व उसकी पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। हाशिम व उसकी पत्नी पहले भी कई बार एक दूसरे के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं। हाशिम का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Wife imprisoned her husband tying him with chains for three days in Bijnor, police rescued
कमरे में कैद पति - फोटो : अमर उजाला

हाशिम ने आफरीन से दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चला आ रहा है। पड़ोसियों के अनुसार हाशिम सिविल इंजीनियर है और वह काफी सालों तक कुवैत में नौकरी कर चुका है। उसके पहली पत्नी से भी दो बच्चे हैं।

 

नौकरी छोड़ने के बाद उसने नूरपुर में अस्पताल खोला। आफरीन इस अस्पताल में पहले नर्स थी। पत्नी की मौत होने के बाद उसने आफरीन से शादी कर ली। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। पुलिस के अनुसार जल्द ही सच्चाई का पता लगा लिया जाएगा। इस संबंध में आफरीन से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उससे बात नही हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed