फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife had gone to a wedding, body of a young man found hanging

Meerut News: शादी में गई थी पत्नी, फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 22 Nov 2025 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Wife had gone to a wedding, body of a young man found hanging
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सात बजे जंगेठी गांव निवासी लक्की कुमार (35) का शव उसी के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के समय लक्की की पत्नी अपने मायके में शादी में शामिल होने के लिए गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि लक्की कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। लक्की की शादी छह वर्ष पूर्व मार्शल पिच निवासी युवती से हुई थी। दंपती के दो बेटी हैं। शुक्रवार शाम छह बजे परिजनों से बात करने के बाद लक्की अपने कमरे में चला गया था। जब दो घंटे तक भी लक्की अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने लक्की को आवाज लगाई मगर कमरे के अंदर से आवाज नहीं आई। कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो लक्की पंखे से लटका हुआ था। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। परिजनों ने लक्की को नीचे उतारा। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की सूचना पर पत्नी बच्चों को लेकर मायके आ गई। पुलिस ने परिजनों से घटना को लेकर जानकारी की। सीओ का कहना है कि कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed