फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife beat up husband at the tehsil office.

Meerut News: तहसील में पत्नी ने पति को पीटा

Sun, 21 Jun 2026 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Wife beat up husband at the tehsil office.
मवाना। तहसील में एक महिला ने अपने पति के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पति ने थाने में पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दंपती में विवाद चल रहा है। पत्नी का आरोप है कि चार साल से पति ने उसे छोड़ रखा है। इस कारण मजबूरी में मायके में रह रही है। वहीं पति उसके चाल चलन पर उंगली उठा रहा था। रविवार को परीक्षितगढ़ पुलिस ने पति का चालान किया था। जिसे एसडीएम के यहां पेश किया गया। पति को जमानत मिलते ही पत्नी का धैर्य जवाब दे गया। पत्नी ने पति को तहसील में ही पीटना शुरु कर दिया। जिसे देख काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed