फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife accused of assault on textile businessman

Meerut News: कपड़ा कारोबारी पर पत्नी ने मारपीट का लगाया आरोप

Mon, 06 Mar 2023 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Wife accused of assault on textile businessman
मेरठ। तारापुरी निवासी कपड़ा कारोबारी की पत्नी ने पति पर दूसरा निकाह करने, तलाक का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, तारापुरी निवासी इम्तियाज जयपुर में कपड़े का कारोबार करता है। आठ साल पहले इम्तियाज का निकाह समरीन से हुआ था। दोनों को तीन बच्चे हैं। समरीन ने बताया कि पति ने जयपुर में आठ मार्च को दूसरा निकाह तय कर लिया था। इसका पता चलने पर वह बच्चों समेत शनिवार को जयपुर पहुंची। हंगामा करने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिस युवती का निकाह इम्तियाज के साथ तय था, उसके परिजन भी पहुंचे। काफी हंगामे के बाद इम्तियाज का निकाह टूट गया। बाद में जयपुर पुलिस ने इम्तियाज को बच्चों समेत मेरठ रवाना करा दिया।

समरीन ने आरोप लगाया कि पति ने तीन साल की बेटी हुमेरा को चलती बस से बाहर फेंकने की धमकी दी और तलाक का दबाव बनाया। बस में सवार लोगों ने बच्ची को बचाया। मेरठ पहुंचने के बाद हापुड़ अड्डे पर पति ने मारपीट की और भाग गया। रविवार को समरीन ने लिसाड़ी गेट थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी। सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed