फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   who is most wanted baddo, facebook headquater asked

फेसबुक मुख्यालय से पूछा गया, कौन है मोस्ट वांटेड बद्दो

Tue, 11 Feb 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
who is most wanted baddo, facebook headquater asked
मेरठ। ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बद्दो की फेसबुक पोस्ट के मामले में सोमवार को फेसबुक के कैलिफोर्निया मुख्यालय से लोकेशन रिपोर्ट नहीं आई है। हालांकि वहां से यह पूछा गया है कि यह मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो कौन है। साइबर सेल ने फेसबुक मुख्यालय को जवाब के साथ रिमांडर भेजा है। वहीं, पुलिस ने बद्दो से जुड़ी एक महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुख्यात बद्दो 28 मार्च 2019 को मेरठ से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। तब से उसका कोई सुराग नहीं लगा। 4 फरवरी को बद्दो फेसबुक पर प्रकट हुआ। उसने पूर्व डीजीपी बृजलाल और केबल व्यवसायी रोमी के खिलाफ पोस्ट डाली थी। उसकी लोकेशन नीदरलैंड की बताई गई। लेकिन पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि गुमराह करने के लिए फर्जी लोकेशन डाली गई। पुलिस ने फेसबुक मुख्यालय कैलिफोर्निया से रिपोर्ट मांगी थी, जो सोमवार आनी थी। लेकिन रिपोर्ट नहीं आ सकी।
विज्ञापन

वहीं, बद्दो का सुराग लगाने में फेल साबित हो रही पुलिस अब बद्दो के बेटे सिकंदर की घेराबंदी में लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बद्दो के बारे में सिकंदर को पता हो सकता है। बद्दो का लुकआउट नोटिस खत्म होने का समय 28 मार्च 2020 तक का है। यदि बद्दो नहीं मिलता है तो नोटिस की मियाद बढ़वाई जाएगी। पुलिस के अनुसार बद्दो के बेरीपुरा स्थित मकान में एक महिला उसका खाना बनाती थी। यह महिला करीब 15 दिनों से गायब है। उसकी तलाश की जा रही है। हो सकता है कि उसे बद्दो के बारे में कोई जानकारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed