{"_id":"6832320342505217f6011808","slug":"when-will-the-meerut-delhi-shuttle-train-start-operating-daily-commuters-are-troubled-meerut-news-c-14-1-mrt1005-870273-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कब सुधेरगा मेरठ-दिल्ली शटल ट्रेन का संचालन, दैनिक यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कब सुधेरगा मेरठ-दिल्ली शटल ट्रेन का संचालन, दैनिक यात्री परेशान
विज्ञापन
मेरठ। दैनिक यात्रियों के लिए संचालित मेरठ शटल ट्रेन का संचालन पटरी पर नहीं लौट रहा है। दिल्ली से मेरठ आने वाली मेरठ छावनी पैसेंजर गाड़ी संख्या 54411 ट्रेन प्रतिदिन एक से दो घंटे दूरी से चल रही है। जिसके कारण अधिकतर दैनिक यात्रियों अधिक रुपये खर्च करके नमो भारत ट्रेन या फिर सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ रही है। इतना ही नहीं कुछ रेल यात्री मजबूरी में शटल से ही यात्रा कर रहे हैं। शटल ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री समय पर अपने घर पर भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। दैनिक यात्रियों की माने तो रेलवे डीआरएम से अनेकों बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
मेरठ से दिल्ली तक प्रतिदिन हजारों दैनिक यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं। मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन कैंट स्टेशन से बनकर चलती है। जो मेरठ सिटी, परतापुर, मोहिउददीनपुर, मोदीनगर, मुरादनगर, पुराना गाजियाबाद, नया गाजियाबाद, साहिबाबाद, शाहदरा से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचती है। सभी स्टेशनों से दैनिक यात्री ट्रेनों में सवार होते हैं। इन दैनिक यात्रियों में जहां दिल्ली, गाजियाबाद, साहिबाबाद आदि शहरों में सरकारी और प्राइवेट नौकरी करने वाले हैं, वहीं बड़ी संख्या में कारोबारी भी हैं। 90 प्रतिशत यात्री मासिक पास बनवाकर ही यात्रा करते हैं।
रेलवे ने दैनिक यात्रियों के लिए मेरठ शटल चलायी हुई है। ताकि कम किराए में यात्री ट्रेन में यात्रा कर सकें। हर किसी व्यक्ति को सुरक्षित और आसान पहुंच से यात्रा का अवसर मिल सके। एक समय था जब पूरे देश की जनता ट्रेनों के समय से ही अपनी घड़ी का समय निर्धारित करती थी, लेकिन अब यह मिथक टूट गया है। ट्रेनों का समय पर न चलना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
मेरठ शटल दो घंटे और सहारनपुर एक घंटे लेट
- अगर हम शनिवार को मेरठ शटल ट्रेन के नई दिल्ली से संचालन की बात करें तो ट्रेन का मेरठ के लिए रवाना होने का समय शाम 6 :10 बजे है। जो 7:49 बजे चली। जो मेरठ सिटी स्टेशन पर देर शाम 8:23 बजे की बजाय रात्रि 10:30 बजे के बाद पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली दिल्ली सहारनपुर मेमू गाड़ी संख्या 64559 दिल्ली जंक्शन से दोपहर 1:46 बजे चली जो मेरठ सिटी स्टेशन पर शाम 3:38 बजे की बजाय 4:44 बजे यानी एक घंटा लेट पहुंची। यह पहली बार नहीं है, आए दिन इन ट्रेनों का हाल यही है।
शालीमार में बढ़ जाती है दैनिक यात्रियों की भीड़
- नई दिल्ली से मेरठ कैंट स्टेशन तक चलने वाली शटल ट्रेन के दैनिक यात्री तरुण मेहता, नितिन रस्तौगी, कुलदीप सिंह, अंकुर त्यागी और शुभम द्विवेदी का कहना है कि लेट होने के कारण यात्रियों को मजबूरी में शालीमार एक्सप्रेस में बैठना पड़ता है। शालीमार में रिजर्वेशन कराकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। दिल्ली डिविजन के डीआरएम से कई बार शिकायत करके नई दिल्ली से गाजियाबाद तक आने वाली ईएमयू गाड़ी संख्या 64410 को मेरठ तक संचालित करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।