{"_id":"680d45deb843b600bf0eb942","slug":"when-will-the-garbage-fire-be-extinguished-angry-people-warned-the-corporation-meerut-news-c-14-1-mrt1004-844579-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कब बुझेगी कूड़े की आग, गुस्साए लोगों ने निगम को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कब बुझेगी कूड़े की आग, गुस्साए लोगों ने निगम को दी चेतावनी
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ में तीन दिन से लगातार आग लग रही है। दुर्गंध के कारण 50 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। लोगों ने भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी, फिर भी नगर निगम आग नहीं बुझाईं। सवाल उठता है कि कूड़े में आग लगने के पीछे बड़ी साजिश है या आग बुझाने में सरकारी मशीनरी फेल हो चुकी। जिसको लेकर प्रशासन और नगर निगम गंभीर नहीं है।
बृहस्पतिवार रात से कूड़े में आग लगी थी। जिससे जाहिदपुर, काजीपुर, लोहियानगर सहित 12 गांव की करीब 50 हजार की आबादी को सांस तक लेने में दिक्कत हो गई। वीर गुर्जर सेना के जिलाध्यक्ष गौरव काजीपुर ने कूड़ा निस्तारण न होने पर अमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दे रखी है। पार्षद आशीष चौधरी और स्थानीय लोग भी धरने पर बैठने की बात कह चुके। इसके बावजूद नगर निगम तीन दिन से आग बुझाने में नाकाम हैं। बताया जा रहा है कि कूड़े के पहाड़ में जानबूझकर आग लगाई जा रही है। निगम करोड़ों रुपए खर्च कूड़ा निस्तारण में कर चुका है। इसके बाद भी लोहियानगर स्थित कूड़े के पहाड़ की लंबाई और ऊंचाई बढ़ती जा रही है। लोग द्वारा सूचना दी जा रही, लेकिन आग बुझाई नहीं जा रही। हालत यह है कि तीन दिन से हापुड़ रोड से गुजरने वाले लोग, आसपास के गांव में लोगों का निकलना भी दुश्वार है।