फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When the young man refused to marry, the girl committed suicide by consuming poison.

युवक शादी से मुकरा तो युवती ने जहर खाकर दी जान

Mon, 27 Sep 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
When the young man refused to marry, the girl committed suicide by consuming poison.
युवक शादी से मुकरा तो युवती ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

बढ़ापुर (बिजनौर)। दुष्कर्म की कोशिश के मामले में हुए समझौते के बाद युवक और उसके परिजनों ने शादी से इनकार किया तो युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवती के पिता ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के एक युवक ने दो साल पूर्व उसकी नाबालिग बेटी के दुष्कर्म की कोशिश की थी। इस मामले में दुष्कर्म के प्रयास और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। उस समय युवक के परिजनों ने समझौता किया था कि उसकी बेटी से बालिग होने पर उसकी आरोपी युवक के साथ शादी करा देंगे, लेकिन अब युवक और उसके परिजन शादी से मुकर गए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक पक्ष ने कुछ माह पूर्व युवती के परिजनों को फंसाने के लिए काम के सिलसिले में बाहर रहने वाले युवती के भाई के विरुद्ध जानलेवा हमला का केस नोएडा में केस भी दर्ज कराया था। शादी करने से इंकार किया तो युवती ने आहत होकर रविवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मध्यरात्रि युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन उसको उपचार के लिए नगीना सीएचसी और बाद में बिजनौर ले गए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवती के पिता ने युवक और उसके पिता व उसके दो अन्य भाइयों को युवती की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed