फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When the first wife created a ruckus, the procession along with the groom was taken hostage in Batawali.

पहली पत्नी ने किया हंगामा तो बटावली में दूल्हे समेत बरात को बंधक बनाया

Tue, 16 Nov 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
When the first wife created a ruckus, the procession along with the groom was taken hostage in Batawali.
पहली पत्नी ने किया हंगामा तो बटावली में दूल्हे समेत बरात को बंधक बनाया
विज्ञापन

बहसूमा। मोदीनगर से बरात लेकर दूसरी शादी रचाने बटावली गांव पहुंचे दूल्हे की पहली पत्नी ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और उसके शादीशुदा होने की पोल खोल दी। दुल्हन पक्ष को इसकी भनक लगी तो उन्हाेंने दूल्हे समेत बरात को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले आई। कुछ लोग दोनों पक्षों को समझाने के प्रयास जुटे थे।
रविवार रात मोदीनगर गाजियाबाद से दूल्हा बरात लेकर क्षेत्र के गांव बटावली पहुंचा। बरात का स्वागत सत्कार के बाद नाश्ता करा दिया गया तथा चढ़त की तैयारी शुरू होने लगी। इसी दौरान एक महिला ने दूल्हे के पास पहुंचकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। महिला ने दूल्हे की पत्नी होने का दावा किया। इसकी भनक दुल्हन पक्ष को लग गई।
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और बरात को बंधक बना लिया। इससे शादी की सभी तैयारी धरी की धरी रह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले आई। बाद में आपस में रिश्तेदार और संभ्रात लोग थाने पहुंचे और दोनों पक्षों में फैसले के लिए प्रयास शुरू हो गए। बरात में केवल रिश्तेदार ही रह गए। अन्य लोग इस हंगामे के बाद लौट गए। थानाध्यक्ष रामौतार सिंह का कहना है कि थाने में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed