{"_id":"61a141b0e9592d1cda557436","slug":"when-the-child-s-cap-fell-the-husband-left-the-wife-on-the-road-now-the-wife-refused-to-go-with-her-husband-mawana-news-mrt566503961","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की टोपी गिरी तो पत्नी को सड़क पर छोड़ गया पति, अब पत्नी ने पति संग जाने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की टोपी गिरी तो पत्नी को सड़क पर छोड़ गया पति, अब पत्नी ने पति संग जाने से किया इनकार
Sat, 27 Nov 2021 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
मवाना। चार से लापता महिला को शुक्रवार को पुलिस ने गंगानगर से बरामद कर लिया। पति ने तीन बाइक सवारों पर मारपीट कर पत्नी का अपहरण किए जाने की तहरीर दी थी। महिला की बरामदगी के बाद मामला कुछ और निकला। महिला ने पति के संग जाने से इनकार कर दिया। समझाने पर वह मां-बाप के साथ मायके चली गई।
गांव दुर्वेशपुर निवासी कपिल ने मंगलवार को थाने में दी तहरीर में बताया था कि 22 नवंबर की शाम 6.30 बजे वह पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर ससुराल से गांव लौट रहा था। गांवड़ी मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार तीन युवकों ने बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर पत्नी को बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। पति ने पत्नी के अपहरण का आरोप लगाते हुए एक आरोपी का नाम पुलिस को बताया था।
पुलिस ने शुक्रवार को गंगानगर से महिला को बरामद कर लिया। महिला का कहना है कि वह बाइक पर पति के साथ मायके से ससुराल लौट रही थी। रास्ते में उसके बच्चे की टोपी गिर गई थी। वह उठाने के लिए उतरी तो पति बाइक लेकर चला गया। महिला ने कहा कि उसे नारी निकेतन भेज दिया जाए, लेकिन अब वह पति के साथ नहीं जाएगी। महिला के मायके व ससुराल वाले उसे समझाने में लगे थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि पीड़ित ने महिला के अपहरण की झूठी सूचना दी थी। महिला समझाने के बाद मायके वालों के साथ चली गई।