फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When she refused to sign the documents, her husband pronounced triple talaq.When she refused to sign the documents, her husband pronounced triple talaq.

Meerut News: दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से किया इन्कार तो पति ने बोल दिया तीन तलाक

Sat, 17 Jan 2026 06:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 17 Jan 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
When she refused to sign the documents, her husband pronounced triple talaq.When she refused to sign the documents, her husband pronounced triple talaq.
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को सुनते एडीएम प्रशासन। (मवाना)
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची महिलाओं ने लगाई गुहार, कुल 29 शिकायतों में से केवल चार का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश ने तहसील व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 29 शिकायतों में से मौके पर केवल चार का ही निस्तारण हो सका।
एक महिला ने ससुराल वालों पर बच्चा छीनकर घर से निकालने का आरोप लगाया। कहा कि वह मायके में रह रही है। 10 जनवरी को पति सहित चार लोग घर पर आए और तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर कराने लगे, मना करने पर मारपीट की और पति ने तीन तलाक दे दिया। ससुराल आने पर जलाकर मारने की धमकी की। रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। अटौरा रोड की एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उनकी दौराला निवासी युवक से दूसरी शादी हुई थी। ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे और पांच लाख नगद व प्लॉट की मांग करते थे। पहले पति से उसे एक बच्चा था। उस बच्चे को पति साथ रखने से मना करता था। ससुराल वाले लगातार उत्पीड़न करते आ रहे हैं। जिस कारण मायके में रह रही है। 16 जनवरी पति एक व्यक्ति के साथ घर पर आया और तलाक के कागजात देकर हस्ताक्षर करने से कहा। उसके मना करने पर तीन तलाक कहकर धमकी देते हुए चले गए।संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने शिक्षण संस्थाओं के सामने मानक स्पीट टेबल लगवाए जाने की मांग की। उन्होंने स्कूल काॅलेजों के साइन बोर्ड स्थापित कराए जाएं, आवश्यकतानुसार ज्रेबा क्रासिंग एवं रोड मार्किंग आदि कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

अवैध कब्जों की शिकायतों की रही भरमार
मवाना के नसीम ने नाले की पटरी पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग की। राजपाल मोहल्ला हीरालाल ने कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराने, मोनू निवासी मुबारिकपुर ने विपक्षी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने, देवेंद्र मालीपुर ने सरकारी नाली को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। नवाब सिंह कुंडा ने दंबगों से भूमि को कब्जा मुक्त कराने और इसरार नित्यानंदपुर ने कूड़े के गढ्ढे को कब्जा मुक्त कराने की मांग उठाई। गरीमा निवासी बहलोलपुर ने पड़ोसी पर जबरन भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन






थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं


संपूर्ण समाधान दिवस में 29 में से केवल चार शिकायतों का निस्तारण



मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश ने तहसील और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर केवल चार का ही निस्तारण हो सका।



विभिन्न शिकायतें और उनके मामले



लोगों ने नाले की पटरी पर अवैध निर्माण रोकने, कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराने, विपक्षी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने, सरकारी नाली को कब्जा मुक्त कराने और दबंगों से भूमि खाली कराने जैसी मांगें उठाईं। एक महिला ने ससुराल वालों पर बच्चा छीनकर घर से निकालने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया। उसने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। एक अन्य महिला ने दहेज से खुश न होने और पांच लाख रुपये नकद व प्लाट की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया। उसने भी तीन तलाक दिए जाने की शिकायत की और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।




व्यापारियों की मांगें



संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने शिक्षण संस्थाओं के सामने मानक स्पीड टेबल लगवाने, स्कूल-कॉलेजों के साइन बोर्ड स्थापित कराने और आवश्यकतानुसार जेब्रा क्रॉसिंग व रोड मार्किंग कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed