फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When Salman became an obstacle in their love affair, his wife along with her lover killed Salman of Meerut

प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी मेरठ के सलमान की हत्या

Sun, 01 Jun 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
When Salman became an obstacle in their love affair, his wife along with her lover killed Salman of Meerut
छपार (मुजफ्फरनगर)/मेरठ। थाना पुलिस ने लिसाड़ी गेट शौकत कॉलोनी मेरठ निवासी दस हजार के इनामी साकिब और उसके साथी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में घायल साकिब से पूछताछ में चौंकाने वाला सच सामने आया। पुलिस के अनुसार साकिब ने बताया कि उसने चार अप्रैल को मेरठ निवासी सलमान की हत्या की थी। इसमें वह और उसका मेरठ निवासी मामा वसीम उर्फ खटमल और सलमान की पत्नी सुमायला शामिल थी। उसके मामा का सलमान की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर ही सलमान की हत्या की गई। पुलिस ने संरक्षण देने के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


शनिवार को थाना पुलिस की बागोवाली-सिसौना मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों से मुठभेड़ हुई। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। पैर में गोली लगने से मेरठ निवासी साकिब घायल हो गया। पुलिस ने उसे व उसके मोहल्ले के रहने वाले मौसेरे भाई साहिल उर्फ अमान को गिरफ्तार कर लिया। उनसे दो तमंचे व बाइक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में साकिब ने बताया कि मेरठ निवासी उसके मामा वसीम का अहमदनगर लिसाडी गेट निवासी सलमान की पत्नी सुमायला के साथ प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन


दोनों को सलमान ने देख कर उनकी पिटाई की थी। सलमान अपनी पत्नी के प्रेम संबंध में बाधक बना था। इसके बाद सुमायला व वसीम ने सलमान की हत्या की योजना बनाई। इसमें उसे भी शामिल किया गया। तीन अप्रैल को सलमान ने मोहल्ले में ही एक युवक पर फायरिंग की थी। तब पुलिस उसे तलाश रही थी। इसी का फायदा उठाते हुए वह तीनों सलमान को बाइक पर बैठाकर रूड़की में छिपाने के बहाने अपने साथ लेकर चले थे। छपार के बिजोपुरा के जंगल में ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

भाई ने पांच के खिलाफ कराया था केस

सलमान के भाई नौशाद ने सलमान की हत्या का मुकदमा लिसाड़ी गेट के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी कालिया महाराज, उसके भाई इरफान व साथी नईमुदीन, फाजिल, मोहम्मद अली के खिलाफ दर्ज कराया था। आरोप था कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। आरोप जांच में झूठे प्रतीत हो रहे थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में सलमान अपनी पत्नी व दो अन्य लोगों केे साथ अलग बाइक पर जाता दिखाई दिया था। इसी के बाद से पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी थी और आज घटना का खुलासा हो गया। वहीं, सीओ सदर देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि आरोपी महिला व उसका प्रेमी वसीम उर्फ खटमल फरार है। हत्या करने के बाद आरोपियों को शरण देने के आरोप में वसीम की बहन बीना उर्फ रूबीना को भी गिरफ्तार किया। उसे भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ कोर्ट में पेश किया गया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed