फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When pride comes in a person, God goes away from him: Sakshi Gopal

जब जीव में अभिमान आता है तो भगवान उनसे दूर हो जाते हैं : साक्षी गोपाल

Mon, 15 Sep 2025 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
When pride comes in a person, God goes away from him: Sakshi Gopal
भागवत कथा करते  साक्षी गोपाल महाराज। (मवाना)
मवाना। चौहान चौक मोहल्ला काबलीगेट में चल रही श्रीमद्भागवत के पांचवें दिन साक्षी गोपाल महाराज ने कहा कि जब जीव में अभिमान आता है तो भगवान उनसे दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

जब कोई भगवान को न पाकर विरह में होता है तो श्रीकृष्ण उस पर अनुष्ठ करते हैं और उसे दर्शन देते हैं। बच्चों को धर्म व अध्यात्म का ज्ञान दिया जाना जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव को पांच वर्ष की आयु में भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ था। कथावाचक ने भगवान के चौबीस अवतारों का वर्णन किया। उन्होंने कृष्ण भगवान की लीला का वर्णन करते हुए बताया कि कृष्ण भगवान के जन्म की जानकारी मिलने पर गोपियां व नंद गांव के लोग कृष्ण भगवान को देखने पहुंचे। जैसे-जैसे भगवान कृष्ण बड़े हुए उनकी शैतानियां बढ़ने लगी। गोपियों ने यशोदा मैया से शिकायत करते हुए कहा कि कान्हा मिट्टी खा रहा है। इस पर माता यशोदा ने कान्हा को मुंह खोलने के लिए कहा तो कान्हा ने मुंह खोलकर माता को अपने मुंह में ब्रह्मांड का दर्शन करा दिया। यह देख यशोदा बेहोश हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने माखन चोरी आदि लीलाओं की कथा भी सुनाई और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। सुंदर भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। इस अवसर पर दीपक चौहान, सत्तों देवी, निपुण चौहान, दीपक कुमार, ममता, नीलम, प्रीति, सोनिया, संगीता, मानवी आदि रहे।

भागवत कथा करते  साक्षी गोपाल महाराज। (मवाना)

भागवत कथा करते  साक्षी गोपाल महाराज। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed