फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When it was time for action against the constable accused of sexual exploitation... the bond of the uniform became a shield.

Meerut News: यौन शोषण के सिपाही पर आई कार्रवाई की बारी...तो वर्दी का रिश्ता बना ढाल

Thu, 01 Oct 2026 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
When it was time for action against the constable accused of sexual exploitation... the bond of the uniform became a shield.
- स्कूल प्रबंधक ने की शिकायत, किशोरी ने लगाया फर्जी कागज बनवाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी 15 वर्षीय किशोरी से यौन शोषण के आरोपी सिपाही कंकरखेड़ा निवासी शुभम तोमर की गिरफ्तारी के बीच वर्दी का रिश्ता ढाल बनकर नजर आ रहा है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी सिपाही, उसकी दरोगा मां संजोग व उसकी बहन को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
वहीं, पुलिस जांच अब उसकी उम्र के दस्तावेजों पर भी टिक गई है। किशोरी की ओर से सरकारी स्कूल का जो प्रमाणपत्र पुलिस को उपलब्ध कराया गया है, उसकी सत्यता पर सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस ने संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य से जानकारी की। प्रधानाचार्य ने शिकायत पत्र देते हुए आरोप लगाया कि किशोरी वर्ष 2022 से उनके यहां पढ़ी ही नहीं है। स्कूल की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस स्कूल प्रधानाचार्य से मामले को लेकर जानकारी जुटाएगी। पुलिस अब किशोरी का मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उसकी वास्तविक उम्र का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

-स्नैपचैट से हुई थी मुलाकात
किशोरी ने कंकरखेड़ा थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि वह राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी है। आरोप है कि मार्च 2026 में स्नैपचैट के माध्यम से उसकी मुलाकात सिपाही शुभम तोमर से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद सिपाही ने उसे आगरा बुलाया। किशोरी का आरोप है कि आगरा के एक होटल में उसके साथ यौन शोषण किया गया। उसने कई बार यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। किशोरी ने 13 अगस्त को आरोपी पर उसे घर बुलाकर यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस की जांच में सामने आया कि 13 अगस्त को शुभम तोमर आगरा में ड्यूटी पर तैनात था। इसके बाद पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दरोगा मां के चलते भी उठ रहे सवाल
आरोपी सिपाही शुभम तोमर की मां संजोग तोमर यूपी पुलिस में दरोगा हैं। पुलिस सिपाही की गिरफ्तारी में आरोपी सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लेकिन दरोगा मां के चलते पुलिस के हाथ आरोपी सिपाही तक नहीं पहुंच पा रहे है। पुलिस मामले में सभी आरोपों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। किशोरी के बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। उम्र से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed