{"_id":"6970688cdeb52c82110fd459","slug":"west-up-weather-update-rain-likely-on-january-23-24-cold-wave-to-intensify-again-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"West UP Weather Update: धूप से थोड़ी राहत, 23-24 जनवरी को बारिश के आसार, फिर बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West UP Weather Update: धूप से थोड़ी राहत, 23-24 जनवरी को बारिश के आसार, फिर बढ़ेगी ठंड
Wed, 21 Jan 2026 11:18 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:18 AM IST
सार
मेरठ में 23-24 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।
विज्ञापन
मेरठ में धूप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सुबह-शाम ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है, हालांकि पिछले तीन दिनों से खिली धूप ने लोगों को कुछ राहत दी है। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे दोपहर के समय ठंड का असर कम महसूस हुआ।
विज्ञापन
23-24 जनवरी को बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। 23 और 24 जनवरी को बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
नए साल से जारी है कड़ाके की ठंड
नए साल की शुरुआत से ही रिकॉर्ड तोड़ ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया था। कई दिनों तक सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिससे लोग ठिठुरते रहे। अब धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वायु गुणवत्ता अभी भी खराब स्थिति में चल रहा है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 252 दर्ज किया गया।
गंगानगर: 180
जयभीम नगर: 286
पल्लवपुरम: 291
बेगमपुल: 271
दिल्ली रोड: 281