Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Startup Plan: 15 Universities Aim to Develop 3,750 Startups in Five Years

स्टार्टअप से बदलेगी सूरत: 15 विश्वविद्यालय पांच साल में वेस्ट यूपी में तैयार करेंगे 3750 उद्यम, बढ़ेंगे रोजगार

Sat, 28 Nov 2026 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Nov 2026 11:49 AM IST
सार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने पश्चिमांचल यूपी स्टार्टअप संवाद 2026 में विश्वविद्यालयों को नवाचार और उद्यमिता के केंद्र बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी के पारंपरिक उद्योगों को एआई, ऑटोमेशन और शोध से जोड़कर रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। 15 विश्वविद्यालयों के माध्यम से पांच वर्षों में 3750 स्टार्टअप तैयार करने का लक्ष्य प्रस्तावित किया गया।

विज्ञापन
West UP Startup Plan: 15 Universities Aim to Develop 3,750 Startups in Five Years
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक तकनीक, शोध और नवाचार से जोड़कर रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। मेरठ के खेल उद्योग से लेकर मुरादाबाद के पीतल, सहारनपुर के लकड़ी और मुजफ्फरनगर के चीनी उद्योग में स्टार्टअप की बड़ी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन


इसके लिए विश्वविद्यालयों को उद्यमिता और नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित करना होगा। यह बात चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने विश्वविद्यालय में आयोजित पश्चिमांचल यूपी स्टार्टअप संवाद 2026 में कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रदूषण का कहर: देश के 273 शहरों में मेरठ दूसरे नंबर पर, एक्यूआई 320 पर पहुंचा, स्मॉग से सांस लेने में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विश्वविद्यालयों में शोध और नवाचार को मिले बढ़ावा
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में होने वाले शोध और नवाचार का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। विद्यार्थियों की प्रतिभा केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनके विचार सामाजिक समस्याओं का समाधान करने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने और देश की आर्थिक प्रगति में योगदान देने वाले होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवा नवाचारकर्ताओं और उद्यमियों के साथ संवाद से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही नए विचारों को व्यावहारिक उद्यम में बदलने का अवसर मिलता है। पूर्वांचल के बाद पश्चिमांचल में इस पहल का विस्तार प्रदेश के विश्वविद्यालयों, स्थानीय संसाधनों और युवा प्रतिभाओं को साझा मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मेरठ से नोएडा तक उद्योगों में स्टार्टअप की संभावनाएं
कुलपति ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कृषि के साथ मेरठ का खेल उद्योग, मुरादाबाद का पीतल उद्योग, सहारनपुर का लकड़ी उद्योग, मुजफ्फरनगर का चीनी उद्योग और नोएडा का आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग आर्थिक विकास की बड़ी ताकत हैं।

इन क्षेत्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डीप टेक्नोलॉजी, ऑटोमेशन और शोध आधारित नवाचार से जोड़ा जा सकता है। इससे उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ेगी, नए उत्पाद विकसित होंगे और वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा के अवसर मिलेंगे।

15 विश्वविद्यालयों से पांच साल में 3750 स्टार्टअप का लक्ष्य
प्रो. संगीता शुक्ला ने प्रस्ताव रखा कि प्रदेश के 15 विश्वविद्यालय यदि हर साल 50-50 स्टार्टअप तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित करें तो पांच वर्षों में 3750 नए स्टार्टअप विकसित किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस पहल से निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन और स्थानीय उद्योगों के तकनीकी रूपांतरण को बढ़ावा मिलेगा। विश्वविद्यालयों में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देकर युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाले उद्यमी बनने के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed