West UP News Live: तिरंगा रैली में भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, पढें वेस्ट यूपी की खास खबरें
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया है। आज तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है।
विस्तार
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आज सुबह 9 बजे से मेरठ शहर में बाइक रैली निकाली जा रही है। आप भी इस तिरंगा रैली में अपनी बाईक और हेलमेट लेकर शामिल हो सकते हैं। ये तिरंगा रैली मोहकमपुर स्थित अमर उजाला के कार्यालय से शुरू हुई और शास्त्रीनगर में पीवीएस मॉल पर संपन्न होगी। कार्यक्रम में व्यापारी, उद्यमी, सामाजिक संगठन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, महिला क्लब शामिल हो रहे हैं।
यह है बाइक रैली का मार्ग
मोहकमपुर अमर उजाला कार्यालय, टीपीनगर, बागपत रोड, मेट्रो प्लाजा, फुटबाॅल चौक, ईदगाह चौराहा, केसरगंज, फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, शहीद स्मारक, भैसाली ग्राउंड, सदर थाना, सदर सराफा, चौक बाजार, शिव चौक बोम्बे बाजार, आबूलेन, फव्वारा चौक, बेगमपुल, जीआईसी, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, गढ़ रोड गांधी आश्रम, नई सड़क, सेंट्रल मार्केट, पीवीएस रोड, पीवीएस मॉल पर समापन।
इसके अलावा नौ अगस्त को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 10 अगस्त को मिनी मैराथन, 12 अगस्त को तीज महोत्सव, 13 अगस्त को कवि सम्मेलन, 14 अगस्त को इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता, इसी दिन शाम को पांच दीपक क्रांतिवीरों के नाम जलाए जाएंगे। 15 अगस्त को देश का सबसे बड़ा राष्ट्रगान का आयोजन होगा। ठीक दस बजे जो जहां होगा, वहीं ठहर जाएगा। शहीदों के सम्मान में 52 सेकंड रुककर आयोजन में अपनी भागीदारी करें।
इस तरह होंगे अन्य कार्यक्रम
9 अगस्त : फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता। इसमें नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चे शामिल होंगे।
10 अगस्त : कैलाश प्रकाश स्टेडियम से लगभग छह किमी की मैराथन दौड़।
12 अगस्त : आईआईएमटी ग्रुप के पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज माल रोड पर तीज कार्यक्रम।
13 अगस्त : चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाषचंद्र बोस सभागार में कवि सम्मेलन होगा।
14 अगस्त : चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाषचंद्र बोस सभागार में इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता।
14 अगस्त : क्रांतिवीरों के नाम हर संस्थान के बाहर कम से कम पांच दीपक जलाए जाएंगे।
15 अगस्त : शहर के 20 से 30 चौराहों पर लगेंगे साउंड सिस्टम। सामूहिक राष्ट्रगान होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.