फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में तेंदुए की दहशत, बच्चे नहीं गए स्कूल, बेटी के साथ दुष्कर्म के दोषी पिता को सजा

Sat, 02 Mar 2024 05:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Mar 2024 05:39 PM IST
खास बातें

West UP News Live: मेरठ के कंकरखेड़ा में तेंदुआ देखा गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। शनिवार को कई परिजनों ने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
West UP News Live: Constable who beat Pandit at wedding suspended, fear of leopard in city
कंकरखेड़ा में तेंदुआ दिखा। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:36 PM, 02-Mar-2024
बेटी के साथ दुष्कर्म के दोषी पिता को सात साल की सजा

शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव में बेटी के साथ दुष्कर्म करने के दोषी सौतेले पिता को सात साल कारावास की साज सुनाई गई है। विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक के पीठासीन अधिकारी रितीश सचदेवा ने फैसला सुनाया। 

सहायक शासकीय अधिवक्ता कुलदीप पुंडीर ने बताया कि कांधला क्षेत्र के गांव में 10 जून 2016 को पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ ही आरोप पत्र दाखिल किया। ट्रायल के दौरान पीड़िता की मौत हो गई, लेकिन धारा 161 व 164 के बयान में पीड़िता ने अपने सौतेले पिता मुस्तकीम पर आरोप लगाए गए थे। अभियोजन पक्ष की ओर से पांच गवाह पेश किए गए। दोषी को सात साल का कारावास और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

इस तरह फंस गया सौतेला पिता
कांधला थाना क्षेत्र के गांव निवासी मुस्तकीम ने 10 जून 2016 को गांव के ही ईशाक, मतलूब व मंजूरा के खिलाफ बेटी को बाइक पर बैठाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच शुरू की। पीड़िता ने बयान दिया कि 10 जून को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। बयान के आधार पर उसके पिता के खिलाफ ही आरोप पत्र दाखिल किया गया।
03:29 PM, 02-Mar-2024

शामली में हाईवे पर टैक्टर से टकराई वैन, एक युवक की मौत, आठ घायल

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव हसनपुर के निकट ट्रैक्टर से वैन टकरा गई। टक्कर लगने से ट्रैक्टर के बीच से टूटकर दो हिस्से हो गए। दुर्घटना में वैन में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक व वैन चालक समेत आठ लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वैन चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
03:28 PM, 02-Mar-2024

बिजनौर गृह क्लेश के चलते अधेड़ ने गोली मारकर की आत्महत्या

नूरपुर नगर में एक अधेड़ ने पारिवारिक कलह के चलते बीती रात अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
03:28 PM, 02-Mar-2024

जोगीपुरा के जंगल में गुलदार की सूचना से हड़कंप

नानौता क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान द्वारा गांवों में स्थित मस्जिदों से घरों से संभलकर निकलने का एलान कराया गया। वहीं पुलिस टीम गांव में जाकर जांच कर रही है।
 
03:28 PM, 02-Mar-2024

प्राइवेट बस में सवार यात्री की मौत, पुलिस ने बस को कब्जे में लिया

सहारनपुर-विकासनगर रूट की प्राइवेट बस में सवार यात्री की अचानक मौत हो गई। ड्राईवर बस को लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव और बस को कब्जे में ले लिया है। 
10:40 AM, 02-Mar-2024
अपनी शादी में पंडित व उनके भाई को पीटने वाले सिपाही सोनू जाटव को डीसीपी मुख्यालय ने निलंबित कर दिया है। पीड़ित पंडित ने सिपाही के खिलाफ निगोहां थाने में केस दर्ज कराया था।
एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि मेरठ निवासी सिपाही सोनू जाटव निगोहां थाने में तैनात है। निगोहां के एक गांव की युवती के साथ 20 फरवरी को उसकी शादी थी। क्लासिक रेस्टोरेंट में आयोजन था। निगोहां निवासी पंडित विवेक शुक्ला शादी कराने पहुंचे थे।

रात एक बजे के बाद जैसे ही शादी की रस्म शुरू हुई तो सिपाही ने पंडित से जल्द शादी व फेरे कराने की बात कही। इस पर पंडित व सोनू के बीच कहासुनी हो गई। इससे आक्रोशित सिपाही ने मंडप में ही पंडित को पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई सचिन शुक्ला को भी पीट दिया।

मामले में विवेक ने बुधवार को सिपाही सोनू के खिलाफ निगोहां थाने में केस दर्ज कराया और गुरुवार को भाई के साथ एडीसीपी साउथ से मिलकर कार्रवाई की मांग की। इस पर शुक्रवार को डीसीपी मुख्यालय शिवाजी ने आरोपी सिपाही सोनू जाटव को निलंबित कर दिया। एडीसीपी ने बताया कि सिपाही के खिलाफ दर्ज केस की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:29 AM, 02-Mar-2024

West UP News Live: मेरठ में तेंदुए की दहशत, बच्चे नहीं गए स्कूल, बेटी के साथ दुष्कर्म के दोषी पिता को सजा

शुक्रवार सुबह एक बार फिर तेंदुआ शहर की घनी आबादी में घुस आया। कंकरखेड़ा के आर्य नगर में सुबह 5:28 और 5:45 पर सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए कैद हुआ। सुबह तेंदुए की सूचना से क्षेत्र के लोग दिनभर अपने घरों में कैद रहे। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के लोगों ने टीम टीमें बनाकर तेंदुए की तलाश शुरू की। टीम को तेंदुए के पंजों के निशान मिले, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। देर रात तक वन विभाग की टीम की ओर से क्षेत्र में कॉम्बिंग की जाती रही।

कंकरखेड़ा के सरधना रोड स्थित आर्य नगर निवासी शारदा देवी के मकान पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। उनके सीसीटीवी फुटेज में तेंदआ साफ दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह पौने छह बजे उन्हें एक युवक के चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर की तरफ दौड़े। जहां बाइक सवार युवक आदित्य ठाकुर ने परिवार को बताया कि वह सुबह के समय शाखा में जा रहा था। इसी बीच उसकी बाइक के सामने अचानक से एक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखकर युवक ने बाइक रोक ली। बाइक की लाइट को देखकर तेंदुआ दूसरी तरफ भाग गया। युवक ने घबराकर शोर मचा दिया।

क्षेत्र में तेंदुआ मिलने की सूचना पर कॉलोनी में हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी फुटेज में तेंदुआ एक घर में बैठा दिखाई पड़ रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम को मौके से तेंदुए के पैरों के निशान मिले। टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाने की तैयारी कर रही है। इस दौरान थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि एहतियात के तौर पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। साथ ही लोगों को जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed