Hindi News
›
Live
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
West UP News Live: bus full of devotees overturned after climbing a divider, were going from Haridwar t
West UP News Live: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, हरिद्वार से जा रहे थे दिल्ली, 12 घायल
{"_id":"667a7c7cb71602cd1d0b7df1","slug":"west-up-news-live-bus-full-of-devotees-overturned-after-climbing-a-divider-were-going-from-haridwar-t-2024-06-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, हरिद्वार से जा रहे थे दिल्ली, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:46 PM IST
खास बातें
मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के NH-58 पर आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ। यहां श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।
कोयले से भरे ट्रक का टायर फटा, अनियंत्रित होकर ट्रक काली नदी के पुल पर लटका
पुल पर लटका ट्रक
- फोटो : amarujala
लावड़ रोड पर काली नदी के पुल पर मंगलवार को कोयले से भरे एक ट्रक का अचानक अगला टायर फट गया, जिस कारण चालक अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ पुल पर लटक गया। गनीमत यह रही कि ट्रक नीचे नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
गढ़मुक्तेश्वर निवासी जराफत मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर से कोयले से भरा 14 टायरा ट्रक लेकर मुज़फ्फरनगर सिल्वर टोन फैक्टरी में जा रहा था। चालक के साथ परिचालक किठौर के शाहजहांपुर निवासी कंवरपाल, मजदूर प्रदीप, राजू और मुसाहिद थे। ट्रक कोयले से ओवर लोड भरा हुआ था। लावड़ रोड पर काली नदी के पास पहुंचते ही अचानक ट्रक का अगला टायर फट गया।
ट्रक ओवर लोड होने के चलते चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक काली नदी के पुल पर साइड में लगी रेलिंग तोड़ता हुआ आधे से कम लटक गया। ट्रक लटकने के दौरान चालक समेत सभी की सांस अटक गई, परंतु सभी ने हौंसला नहीं खोया और कूदकर जान बचाई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। ट्रक ओवर लोड होने के कारण छोटी क्रेन कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस ने ट्रक को हटाने के लिए बड़ी क्रेन मंगाई है। पुल पर कुछ रास्ता बच जाने के कारण दोनों ओर से आने वाले वाहन एक एक करके निकल रहे हैं। बताया गया है कि देर शाम तक ही स्थिति सामान्य हो सकेगी।
12:42 PM, 25-Jun-2024
West UP News Live: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, हरिद्वार से जा रहे थे दिल्ली, 12 घायल
मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के NH-58 पर आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ। यहां श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि टूरिस्ट बस से श्रद्धालु हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इस दौरान मेरठ में बस हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।