{"_id":"6103ecde8ebc3e0940293f24","slug":"west-up-monsoon-update-rain-has-in-many-cities-of-uttar-pradesh-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Monsoon Update: पश्चिमी यूपी में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Monsoon Update: पश्चिमी यूपी में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
Fri, 30 Jul 2021 06:02 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 30 Jul 2021 06:02 PM IST
सार
बारिश होने से पश्चिमी यूपी के शहरों में मौसम सुहाना हो गया। वहीं बारिश होने लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। जानिए अगले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
विज्ञापन
मेरठ में बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार दोपहर में दो बजे के करीब अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद मेरठ शहर में झमाझम बारिश होने लगी।
विज्ञापन
बताया गया कि बारिश का असर कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम दिखाई दिया। इसके चलते मौसम भी खुशनुमा हो गया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी बारिश का असर बना रहेगा। जुलाई माह में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह बारिश जहां गर्मी से राहत दे रही है तो वहीं फसलों के लिए भी लाभकारी है।
विज्ञापन
उधर, बारिश के चलते खंदक बाजार में पुल के पास कई व्यापारी बाल-बाल बचे। बताया गया कि पुल के पास एक मकान से छज्जा टूटकर बाथरूम के पास आकर गिरा, जिससे एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही व्यापारी नेता अंकुर गोयल मौके पर पहुंचे और गाड़ी को इंश्योरेंस ऑफिस क्लैम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन