फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Joint Business Council will celebrate Independence Day with great pomp

पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल धूमधाम से मनाएगा आजादी का महोत्सव

Thu, 07 Aug 2025 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
West UP Joint Business Council will celebrate Independence Day with great pomp
सरधना। प​श्चिम उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठक करते व्यापार
सरधना। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल सरधना इकाई की बैठक महामंत्री ललित गुप्ता के बिनौली रोड स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की सहमति से निर्णय लिया गया कि संगठन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन गुजरान गेट के पास स्थित शहीद द्वार के निकट किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के महामंत्री ने बताया कि देश के अमर शहीदों को समर्पित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त की शाम से देर रात्रि तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस भव्य आयोजन में नगर के अनेक स्कूलों के बच्चों द्वारा शानदार देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही मशहूर जादूगर आफताब अंसारी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष साजिद मलिक, ब्रजमोहन शर्मा, काव्य बंसल, शैलेंद्र गुप्ता, दीपक जैन, पीयूष त्यागी, इरफान जावेद सिद्दिकी, जियाउर्रहमान, प्रदीप बुद्धिराजा, संजीव पंवार, डॉ. इदरीश, मेहराज अंसारी, सुनील जैन, रक्षित गर्ग, मईनुदीन प्रधान, हाजी जाहिद कुरैशी, अर्जुन विश्वकर्मा, ऋषभ जैन, नवीन बंसल, अंकुर गुप्ता, दीपक शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed