West News Live: कोर्ट से फरार हिस्ट्रीशीटर के घर कुर्की, हत्या के मामले में पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार
{"_id":"6686460adfa9ede1400e45fb","slug":"west-news-live-former-sisauli-chairman-yashpal-banji-arrested-in-muzaffarnagar-2024-07-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"West News Live: कोर्ट से फरार हिस्ट्रीशीटर के घर कुर्की, हत्या के मामले में पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 04 Jul 2024 05:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:43 PM IST
खास बातें
मेरठ के भावनपुर थाना के गढ रोड स्थित जयभीमनगर के पीर वाली गली निवासी मयंक जाटव, विराट शर्मा,अंशुमन उर्फ काशी मंगलवार को दोपहर तीनों छात्र घर के समीप ही खेल रहे थे।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:31 PM, 04-Jul-2024
कोर्ट से फरार हिस्ट्रीशीटर के घर के सामान की कुर्की
सहारनपुर में एक महीने पहले कोर्ट से पुलिस को धक्का देकर फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर वसीम उर्फ मॉडल के घर के सामान की कुर्की की गई है। पुलिस ने घर में रखा सारा सामान जब्त कर लिया।
खान आलमपुरा निवासी वसीम उर्फ मॉडल जनकपुरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह हत्या के मामले में दस महीने से जेल में बंद था। चार जून को उसे जेल से पेशी पर लाया गया था। पेश होने के बाद पुलिस को धक्का देकर हिस्ट्रीशीटर वसीम फरार हुआ था। इस घटना में तत्कालीन एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने सिपाही दीपक को निलंबित किया था। साथ ही हिस्ट्रीशीटर पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर का साथ देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी मामले में जनकपुरी पुलिस वसीम के घर पहुंची और सारा सामान जब्त करते हुए सील कर दिया। हिस्ट्रीशीटर अभी तक फरार चल रहा है।

05:08 PM, 04-Jul-2024
संविधान का मखौल उडाने के आरोपी सांसद के भतीजे पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर लोक सभा सीट से सांसद इमरान मसूद के भतीजे हमजा मसूद द्वारा संविधान का मजाक उडाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियों से लोगो में आक्रोश है। आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध में कोतवाली में प्रदर्शन किया गया। इसके बाद पुलिस को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई।गुरुवार सुबह टिंकू राजा, अनिल, मोहित, रवि गौतम, नितिन कुमार, श्यामलाल, तसव्वर, निशांत आदि कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि सोशल मीडिया पर पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद के पुत्र और सांसद इमरान मसूद के भतीजे सभासद हमजा मसूद का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
उक्त वीडियों में वह संविधान की प्रति हाथ में लेकर उसका मखौल उड़ा रहा है। आरोप है कि उसने यह सब चर्चाओ में रहने के लिए किया है। इस कृत्य का सम्पूर्ण बहुजन समाज के लोग, भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी कड़ी निंदा करती है। ज्ञापन में मांग की गई कि आरोपी के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति भारतीय सविधान के साथ ऐसा भद्दा मजाक व गंदी नियत से भारतीय सविधान के साथ छेड़छाड़ न कर सके। पुलिस ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
05:07 PM, 04-Jul-2024
शटर उखाड़कर टाइल्स पत्थर के शोरूम से लाखों का सामान चोरी
सहारनपुर जनपद के बड़गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने कस्बे के रामपुर मार्ग स्थित टाईल्स पत्थर के शोरूम का शटर उखाड़कर लाखों रुपए के पानी की टोटिया चोरी कर ले गए। शातिर चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी उठाकर ले गए। गुरूवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बुधवार की रात बेखौफ चोरों ने थाने के पीछे ही कस्बे के रामपुर मनिहारन मार्ग पर कृष्णा टाईल्स पत्थर के शोरूम का शटर उखाड़कर उसमें लगा पानी की टोंटियों का पूरा डिस्प्ले ही उखाड़कर ले गए। शातिर चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी उठा ले गए। सुबह संचालक शोरूम पहुंचा तो शटर उखड़ा देखकर हैरान रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पीड़ित शोरूम स्वामी प्रशांत व राजेंद्र सिंह ने बताया कि लाखों रुपए का सामान चोरी गया है। शोरूम में अंदर बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे चोर कैमरे व डीवीआर तक भी चोरी कर ले गए हैं। करीब दो माह पहले भी शोरूम में चोरों ने चोरी की इस प्रकार की वारदात को अंजाम दिया था।
दो माह में एक ही शोरूम में चोरी की दूसरी घटना होने से कस्बे के व्यापारियों में पुलिस गस्त को लेकर रोष है। उधर पुलिस का कहना है कस्बे में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात चोरों की तलाश की जा रहीं है।

12:51 PM, 04-Jul-2024
रुड़की में नई रेल लाइन निर्माण कार्य के कारण रद्द हुईं 11 ट्रेनों का गुरुवार को फिर से संचालन होगा। सभी ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रुड़की-देवबंद रेल खंड पर नई रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है।
मुख्य लाइन से कनेक्टिविटी के लिए रुड़की और देवबंद में 7 दिनों तक ट्रैक पर कार्य हुआ। कार्य के चलते 27 जून से 3 जुलाई तक दिन में ब्लॉक लिया गया, जिस कारण इस मार्ग पर चलने वाली 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। साथ ही 16 ट्रेनों को वाया मुरादाबाद मेरठ सहारनपुर चलाया गया। आठ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया, जबकि 12 ट्रेनों को लेट चलाया गया।
रद्द हुई 22 ट्रेनों में से 11 ट्रेन मेरठ से होकर गुजरती हैं। आनंद विहार देहरादून वंदे भारत, योगा एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, उज्जैन एक्सप्रेस, हरिद्वार दिल्ली पैसेंजर, देहरादून इंदौर एक्सप्रेस, बांद्रा हरिद्वार एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के निरस्त रहने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आज से ये सभी ट्रेनों को फिर से चलाया जाएगा। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

12:20 PM, 04-Jul-2024
किसान राजेंद्र की हत्या में सिसौली के पूर्व चेयरमैन यशपाल बंजी गिरफ्तार
यशपाल बंजी
- फोटो : अमर उजाला
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोरा कला के कस्बा सिसौली में रहने वाले किसान राजेंद्र की 2014 में हत्या हुई थी ।इस मामले में सिसौली के पूर्व चेयरमैन यशपाल बंजी फरार चल रहे थे। जिन्हें मुजफ्फरनगर पुलिस ने पकड़ लिया है।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि यशपाल बंजी की किसान राजेंद्र हत्याकांड में घटना के बाद से तलाश चल रही थी लेकिन वह पकड़े नहीं जा रहे थे। आज उन्हें एसओजी और भोरा कला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

12:00 PM, 04-Jul-2024
West News Live: कोर्ट से फरार हिस्ट्रीशीटर के घर कुर्की, हत्या के मामले में पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार
मेरठ के भावनपुर थाना के गढ रोड स्थित जयभीमनगर के पीर वाली गली निवासी मयंक जाटव, विराट शर्मा ,अंशुमन उर्फ काशी मंगलवार को दोपहर तीनो छात्र घर के समीप ही खेल रहे थे। जहां से तीनों छात्र गायब हो गए थे। जिसकी सूचना पर थाना पुलिस में हडकंप मच गया।
वहीं पुलिस ने आनन-फानन में आसपास के सीसी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए थे। इसके बावजूद बच्चो का कहीं पता नहीं चला। रात लगभग डेढ़ बजे तीनों बच्चे सकुशल अपने घर पहुंचे। जहां तीनों बच्चो ने एक साथ हरिद्वार घूमकर वापस लौटने की जानकारी देते हुए बताया कि वह घर से पैदल मेडिकल तक पैदल गए, जिसके बाद टैम्पो से बेगमपुल पहुंचें।
जहां से तीनों बच्चे रोडवेज बस से सवार होकर हरिद्वार पहुंचे। जहा पर घूमने के बाद जब तीनों के पैसे खत्म होने लगे तो तीनों बच्चे रात लगभग डेढ़ बजे बेगमपुल से पैदल ही अपने घर पहुंच गए।