{"_id":"6ae0ba66256c873f020a7fe7","slug":"state-level-school-kho-kho-competition-begins-in-buxar-360-players-from-9-divisions-and-the-eklavya-sports-scheme-will-showcase-their-skills-patna-news-c-1-1-noi1581-4878993-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आगाज, 360 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; अंतरराष्ट्रीय तैराक विजेंद्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आगाज, 360 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; अंतरराष्ट्रीय तैराक विजेंद्र सम्मानित
Tue, 27 Oct 2026 09:10 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 09:10 PM IST
सार
बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ। दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस सीरीज में पुरुष और महिला टीमों ने संयुक्त प्रशिक्षण, सांस्कृतिक गतिविधियों और चार रग्बी सेवन्स मुकाबलों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
फोटो 1 खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं डीएम फोटो 2 तीरंदाजी करतीं डीएम फोटो 3 मार्च पास्ट क
विस्तार
बक्सर में मंगलवार को शहर के एमपी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय खो-खो (बालक) प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के नौ प्रमंडलों और एकलव्य की टीम सहित कुल 360 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 27 से 29 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय तैराकी पदक विजेता को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान डीएम ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी पदक विजेता विजेंद्र राय को सम्मानित किया। उन्हें शॉल, बुके, स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र और पौधा भेंट किया गया। विजेंद्र राय ने दूसरी एशियन मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता-2026 में बेंगलुरु स्थित पादुकोण-द्रविड सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि को खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
विद्यालय में शुरू हुआ तीरंदाजी प्रशिक्षण
एमपी उच्च विद्यालय में तीरंदाजी के राष्ट्रीय खिलाड़ी मुक्ति नारायण पाठक के मार्गदर्शन में धनुर्विद्या प्रशिक्षण की भी शुरुआत की गई। डीएम ने फीता काटकर प्रशिक्षण का उद्घाटन किया और लक्ष्य पर निशाना लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों को तीरंदाजी सीखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
खेल भावना की दिलाई गई शपथ
प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों को निष्पक्षता और खेल भावना के साथ मुकाबले में भाग लेने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इसके बाद डीएम और अन्य अतिथियों ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस कराकर प्रतियोगिता के पहले मुकाबले की शुरुआत की गई। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखारना और राज्यस्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें मंच उपलब्ध कराना है।
पहले दिन पटना और मुंगेर की टीमों का शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-14 वर्ग में पटना ने दरभंगा को एक पाली और पांच अंक से हराया। इसी वर्ग में भागलपुर ने तिरहुत को एक पाली और चार अंक से तथा मुंगेर ने पूर्णिया को एक पाली और 10 अंक से पराजित किया। मगध की टीम ने कोशी को एक पाली और छह अंक से शिकस्त दी।
ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Result LIVE: तिरहुत सीट पर भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा से जनसुराज के डॉ. सुरेश राय आगे
अंडर-17 वर्ग में पटना ने दरभंगा को एक पाली और दो अंक से हराया, जबकि मुंगेर ने कोशी पर एक पाली और 15 अंक से जीत दर्ज की। वहीं, अंडर-19 वर्ग में दरभंगा ने पूर्णिया को 11 अंक से पराजित किया। प्रतियोगिता 29 अक्टूबर तक चलेगी। अगले दो दिनों में भी विभिन्न प्रमंडलों की टीमें मैदान पर उतरेंगी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन और मुकाबलों के परिणाम पर खेल प्रेमियों की नजरें टिकी हैं।