{"_id":"637699dbf94555468308daef","slug":"west-bengal-took-the-bodies-of-both-the-employees-who-died-due-to-tower-collapse-city-news-mrt614103414","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉवर गिरने से मृत दोनों कर्मचारियों के शव ले गए पश्चिम बंगाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉवर गिरने से मृत दोनों कर्मचारियों के शव ले गए पश्चिम बंगाल
विज्ञापन

मुंडाली (मेरठ)। अजराड़ा गांव के जंगल मे हाईटेंशन लाइन का टॉवर गिरने से मृत दोनों कर्मचारियों का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया गया। दोनों के शव उनके साथ काम करने वाले कर्मचारी ही एंबुलेंस में लेकर उनके प्रदेश पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि टॉवर के पिलर एवं खंभे में घटिया सामग्री लगाने के कारण हादसा हुआ है।
मुंडाली थाना क्षेत्र में गांव अजराड़ा में विद्युत हाईटेंशन लाइन का टॉवर खड़ा करने के बाद कर्मचारी लाइन खींच रहे थे। इसी दौरान टॉवर गिरने से चार लोग घायल हो गए, जबकि हजरत एवं अजमल की मौत हो गई थी। परिजनों को फोन द्वारा तुरंत जानकारी दे दी गई थी। बृहस्पतिवार को हजरत और अजमल का पोस्टमार्टम कराया गया। उनके साथी रबीबुल और बादशाह एंबुलेंस में शव रखकर करीब चार बजे मृतकों के गांव गोरीपुरा थाना रतुआ मालया पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए।
अजमल के हैं तीन भाई, दो साल पहले हुई शादी
अजमल के तीन भाई हैं। दो वर्ष पहले ही शादी आरिफा यसमीन से हुई थी। इनकी दो बच्ची हैं। हजरत की शादी नासिमा खातून के साथ छह वर्ष पूर्व हुई थी। इनके पास भी दो बच्चियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, जंगल में गिरे टॉवर को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
खराब सामग्री लगाने का आरोप
अजराड़ा में सद्दाम, इंतजार, डॉ. फुरकान त्यागी, समून अहमद, वाहिद आदि ने बताया कि एलएंडटी कंपनी द्वारा हाईटेंशन लाइन का टॉवर खड़ा किया जा रहा था। उसके फाउंडेशन में भी घटिया सामग्री लगी थी तथा लोहे की जो पत्ती लगी थी, वह काफी पतली थी। जब टॉवर गिरा तो पत्तियां कमजोर होने के कारण सीमेंट के फाउंडेशन के पास से ही मुड़ गई। इससे पहले भटीपुरा गांव में भी इसी प्रकार से टॉवर गिरा था। ग्रामीणों का आरोप है कि एलएनटी कंपनी के अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई है। जिन किसानों के खेत में टॉवर लगे हैं, टॉवर लगाने वाली कंपनी को उन किसानों का बीमा कराना चाहिए।