फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Well done daughter: Aastha Punia of Meerut becomes the country's first female Navy fighter aircraft pilot

Meerut: दुश्मनों के छक्के छुड़ाने को तैयार आस्था पूनिया, देश की पहली महिला नौसेना लड़ाकू विमान पायलट बनीं

Fri, 04 Jul 2025 10:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 04 Jul 2025 10:25 PM IST
सार

Meerut News: श्रद्धापुरी निवासी आस्था सरधना के विद्यालय में शिक्षक अरुण पूनिया की बेटी हैं। आस्था का परिवार मूल रूप से बागपत का रहने वाला है। दोनों जिलों में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन
Well done daughter: Aastha Punia of Meerut becomes the country's first female Navy fighter aircraft pilot
अपने परिवार के साथ आस्था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया अब भारतीय नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। शिक्षक दंपती की बिटिया ने बचपन में ख्वाब देखा और कड़ी मेहनत व अनुशासन से पूरा कर दिखाया। पूनिया की कामयाबी बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है। विशाखापत्तनम में उन्हें विंग्स ऑफ गोल्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

 

हिसावदा गांव के रहने वाले शिक्षक अरुण कुमार लंबे समय तक बघरा जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक रहे। वर्तमान में वह मेरठ के सरधना स्थित विद्यालय में कार्यरत हैं। आस्था की मां संयोगिता चौधरी बेसिक शिक्षा विभाग के पीरबड़ प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। आस्था की पढ़ाई बघरा और मुजफ्फरनगर के अलग-अलग स्कूलों में हुई। मेहनत के दम पर नौसेना में चयन हुआ। शुक्रवार को पूनिया को विंग्स ऑफ गोल्ड सम्मान प्रदान किया गया, जो नौसेना की फाइटर पायलट बनने की पात्रता का प्रतीक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी
शिक्षिका संयोगिता चौधरी के बेटी आस्था पूनिया के पहली फाइटर पायलट बन जाने के बाद शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है। बीएसए संदीप चौहान ने खुशी जताई। शिक्षक नेता संजीव बालियान ने कहा कि विभाग के लिए यह गौरव का क्षण है। शिक्षक कपिल तोमर ने कहा कि आस्था की कामयाबी बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकों ने भी खुशी जताई।

शहर की जाट कॉलोनी में ननिहाल
शिक्षिका संयोगिता चौधरी शहर की जाट कॉलोनी की रहने वाली है। आस्था की कामयाबी पर ननिहाल में नाना राजेंद्र सिंह और जयकरण सिंह ने खुशी मनाई।
 
विज्ञापन

इस तरह हुई होनहार की पढ़ाई
आस्था की शिक्षिका मां ने बताया कि शुरुआती पढ़ाई गिरधारी लाल पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद एसडी पब्लिक स्कूल में 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। दो साल पहले पूनिया का चयन नौसेना में हुआ था, अब वह पायलट बन गई है।

ये भी देखें...
कांवड़ यात्रा:  2000 कैमरों से होगी औघड़नाथ मंदिर क्षेत्र की निगरानी, जानें जलाभिषेक के दिन क्या होगी व्यवस्था    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed