फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Welcoming the devotees who returned bearing the divine light

Meerut News: दिव्य ज्योति लेकर लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत

Sat, 17 Oct 2026 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Welcoming the devotees who returned bearing the divine light
लावड़ - माता शाकुंभरी देवी मंदिर से ज्योति लेकर कस्बे में पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत :संवाद
लावड़। कस्बे से मां शाकुंभरी देवी के दर्शन के लिए 160 से अधिक श्रद्धालुओं का दल तीन बसों से रवाना हुआ। श्रद्धालु मां के दर्शन कर दिव्य ज्योति लेकर कस्बे में लौटे तो लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। निशुल्क यात्रा में करीब 100 महिलाएं और 60 पुरुष शामिल रहे। यात्रा का शुभारंभ जिला मंत्री अनिल सैनी फौजी ने हरी झंडी दिखाकर किया। श्रद्धालुओं ने मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर परिवार और कस्बे की सुख-समृद्धि की कामना की। दिव्य ज्योति लेकर लौटने पर कस्बे में श्रद्धालुओं का उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान धार्मिक माहौल बना रहा। यात्रा के आयोजन में धीर सिंह सैनी, ब्रह्म सिंह, जितेंद्र, भागीरथ, जय सिंह, हरपाल, श्रवण, विजेंद्र, संदीप, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed