Welcome 2026: जश्न, संगीत और केक के साथ 2025 को विदाई, 2026 के स्वागत को मेरठ तैयार
मेरठ में 31 दिसंबर की रात 2025 को विदाई और 2026 के स्वागत के लिए होटल, क्लब और रिसॉर्ट्स में भव्य आयोजन होंगे। डीजे नाइट, लाइव म्यूजिक और केक की बहार से शहर जश्न में डूबेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नववर्ष 2026 के आगमन की घड़ी नजदीक आते ही मेरठ शहर जश्न के रंग में रंगने लगा है। 31 दिसंबर की मध्य रात्रि 12 बजे जैसे ही नया साल दस्तक देगा, शहरभर में जश्न की शुरुआत हो जाएगी। होटल, क्लब, रिसॉर्ट्स और निजी आयोजनों में विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि लोग 2025 को यादगार विदाई और 2026 का भव्य स्वागत कर सकें।
शहर के प्रमुख होटलों और क्लबों में लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट, डांस परफॉर्मेंस और फायरवर्क्स का आयोजन होगा। गढ़ रोड स्थित मोलीक्यूल में डीजे ग्रेसी की प्रस्तुति युवाओं को झूमने पर मजबूर करेगी। वहीं, बाईपास स्थित ब्रेवुरा रिसॉर्ट में थंडरिंग बीट सीजन-10 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें डीजे विक्टू, महारीन और एजे दिल्लीवाला अपनी धुनों से समां बांधेंगे।
होटल हारमनी में नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में नए साल का स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा होटल मार्स में सूफी नाइट, गोल्डन पॉम रिसॉर्ट और डाउन टाउन गंगानगर में भी खास कार्यक्रम तय किए गए हैं।
स्वादिष्ट स्वागत: केक की बहार
नववर्ष का जश्न केक के बिना अधूरा माना जाता है। इसे देखते हुए मेरठ के बेकरी संचालकों ने भी कमर कस ली है। इस बार बटर स्कॉच और ब्लू बेरी विद आइसिंग केक की सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है। परिवार के साथ घर पर जश्न मनाने वाले लोग फोटो कस्टमाइज और विशेष डिजाइन वाले केक पसंद कर रहे हैं।
बाजार में केक की कीमत 300 रुपये से लेकर 2000 रुपये प्रति किलो तक है। परंपरागत प्लम केक के साथ-साथ चॉकलेट पेस्ट्री, रेड वेलवेट, मैंगो और पाइनएप्पल केक भी लोगों की पसंद में शामिल हैं। बेकरी संचालकों के अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ऑर्डर लिए जा रहे हैं और न्यू ईयर की रात भारी बिक्री की उम्मीद है।
विभिन्न केक की कीमतें (प्रति किलो)
रिच केक – 750 रुपये
फोटो कस्टमाइज केक – 850 रुपये
आइसिंग केक – 1000 रुपये
मैंगो केक – 740 रुपये
पाइनएप्पल केक – 550 रुपये
बटर स्कॉच केक – 450 रुपये