फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weekly raid on Tehsil road, jam

Meerut News: तहसील मार्ग पर लगी साप्ताहिक पैठ, लगा जाम

Mon, 25 Nov 2024 08:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
Weekly raid on Tehsil road, jam
मवाना। अधिकारियों के निर्देशों को धता बताते हुए साप्ताहिक पैठ रविवार को वीआईपी कहे जाने वाली तहसील रोड पर दोनों ओर लगी। दुकानें, फड़ व ठेली आदि थाना तिराहे तक लगी। इससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही और लोग परेशान रहे। लेकिन इस ओर न तो पालिका और न ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने ध्यान दिया।
विज्ञापन

रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ के लिए जूनियर हाईस्कूल का मैदान निर्धारित है। लेकिन अधिकांशत: साप्ताहिक पैठ तहसील रोड पर लगवा दी जाती है। जबकि इसी मार्ग पर एसडीएम, सीओ, तहसीलदार के कार्यालय व आवास हैं। जूनियर हाई स्कूल के निकट ही नगर पालिका ईओ का आवास है।
विज्ञापन


कई बार लोगों ने तहसील रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ का विरोध करते हुए शिकायत भी की गई, लेकिन शिकायत को अधिकारियों ने गंभीरता से ही नहीं लिया। पूर्व में एसडीएम द्वारा नगर पालिका ईओ को नोटिस दिया गया। बीते दिनों शांति समिति की बैठक में सीओ ने भी इस संबंध में त्योहार के बाद साप्ताहिक पैठ सड़क पर नहीं लगाने के निर्देश ईओ को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन इन अधिकारियों के दिशा निर्देशों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रविवार को यहां थाना तिराहे तक दोनों ओर दुकानें व फड़ लगी। इससे मुख्य मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।

लोगों का कहना है कि अधिकारी जनता की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सड़क पर नियम विरुद्ध लगने वाली पैठ को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। यह स्थिति प्रत्येक रविवार को पैठ लगने के दौरान पैदा होती है। जबकि अधिकारी समस्या की ओर से आंखें मूंद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed