{"_id":"6011c8d88ebc3e08bd7b62db","slug":"weather-will-deteriorate-for-two-days-the-effect-of-cold-wave-will-increase-modipuram-news-mrt5225041120","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ऑरेंज अलर्ट जारी, पश्चिमी यूपी में दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पढ़िए पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ऑरेंज अलर्ट जारी, पश्चिमी यूपी में दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पढ़िए पूरा अपडेट
Thu, 28 Jan 2021 01:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती ठंड के बीच मौसम विभाग ने मेरठ समेत 40 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार सुबह के समय घना कोहरा छाएगा और दो दिन में शीतलहर का असर बढ़ने से ठंड में इजाफा होगा। पिछले 17 साल में 26 जनवरी की रात पूरे प्रदेश में सबसे सर्द दर्ज की गई। न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अभी उत्तर और मध्य भारत में शुष्क हवाएं चलती रहेंगी। मैदानी इलाकों में चल रही सर्द हवाओं से दिन-रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग ने 28 व 29 जनवरी को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अनुमान जारी किया है। इस दौरान खास एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाकियू ने की बड़ी घोषणा, अफसर हुए अलर्ट, राकेश टिकैत पर मुकदमा दर्ज होने से किसानों में भारी आक्रोश
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में गुरुवार सुबह अधिक कोहरा रहा, जबकि बुधवार को हल्का कोहरा रहा था, लेकिन दिन बढ़ने के साथ कोहरा छंटता चला गया। तेज धूप के बावजूद सर्द हवाओं से ठंड का अहसास कम नहीं हुआ। रात को पाले की वजह से सुन्न कर देने वाली ठंड रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान मेें 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी व रात के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
17 साल का न्यूनतम तापमान
वर्ष
2005 7.1
2010 7.4
2015 8.1
2018 6.5
2019 5.1
2020 4.6
2021 2.4
जनवरी में सबसे कम रहा न्यूनतम तापमान
1 3.0
13 4
14 2.8
26 4.2
27 2.4
फिर से बढ़ गया एक्यूआई
सुबह के समय घना कोहरा और धुंध के चलते महानगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर बढ़ गया। सोमवार को एक्यूआई 332 रहा था, जो बुधवार को बढ़कर 350 पर पहुंच गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/