{"_id":"66dfef71c9c954e01805fd98","slug":"weather-update-up-heavy-monsoon-rain-occurred-in-western-up-chance-to-rain-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में हुई जोरदार बारिश, अगले दो दिन ऐसा रहेगा माैसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में हुई जोरदार बारिश, अगले दो दिन ऐसा रहेगा माैसम
Tue, 10 Sep 2024 12:34 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:34 PM IST
सार
मेरठ में पिछले दो दिन से हो रही जोरदार बारिश ने गर्मी से राहत दी है। माैसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिन तक वेस्ट यूपी में माैसम सुहावना बना रहने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन
Rain
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन से हो रही रिमझिम बारिश से माैसम सुहावना हो गया है। गर्मी से जहां तापमान कम हो गया है वहीं लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली है। हालांकि मेरठ में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इस कारण से लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। मंगलवार को दोपहर बाद से बारिश शुरू हुई। मेरठ समेत सहारनपुर, बागपत, बिजनाैर मुजफ्फरनगर सभी स्थानां पर बारिश से जलभराव की समस्या हुई।
विज्ञापन
इससे पहले साेमवार को मेरठ में सुबह से ही तेज धूप और उमस के चलते गर्मी का असर ज्यादा दिखाई दिया। सूरज की तपिश ज्यादा होने के कारण गर्मी परेशान कर रही थी। शाम को करीब छह बजे अचानक से मौसम बदला और आसमान पर बादल छाए और अंधेरा हो गया। रात 12 बजे बारिश शुरू हो गई। मंगलवार को सुबह माैसम साफ रहा लेकिन दोपहर होने के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले दो दिन तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
दिन में मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी के चलते दिन का तापमान सितंबर में पहली बार 36 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हो गई। मेरठ का एक्यूआई 83, जयभीमनगर 86, गंगानगर 73, पल्लवपुरम 91, दिल्ली रोड 100 दर्ज किया गया।
विज्ञापन