{"_id":"633e919039fa524fd462793a","slug":"weather-update-temperature-has-dropped-in-western-up-chances-to-rain-in-next-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पश्चिमी यूपी में आसमान पर घटा छाई, तापमान में आई गिरावट, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पश्चिमी यूपी में आसमान पर घटा छाई, तापमान में आई गिरावट, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Thu, 06 Oct 2022 01:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:59 PM IST
सार
पश्चिमी यूपी में बुधवार को बारिश होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को भी आसमान पर काली घटा छाई हुई है।
विज्ञापन
मौसम समाचार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में बुधवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। गुरुवार को भी सुबह जहां तेज धूप निकली वहीं दोपहर होते ही आसमान में बादल छा गए। मौसम में नमी बरकरार है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी दो से तीन दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। उन्होंने कहा कि आगे के दिनों के तापमान में गिरावट भी आएगी और रात का मौसम भी बदलेगा। बता दें कि इससे पहले बुधवार को मेरठ शहर समेत कई स्थानों पर दोपहर के समय तेज बारिश हुई। आज शाम तक बारिश के आसार बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP: BJP के पूर्व विधायक संगीत सोम के विवादित बोल, कहा- भविष्य में जरूरी होंगे शस्त्र, वर्ग विशेष पर निशाना
बुधवार को दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते हाईवे पर अंधेरा छा गया, जिससे वाहन स्वामियों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ी। हालांकि बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। उधर, तेज हवाओं के बीच मौसम में काफी बदलाव दिखाई दिया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर तक आसमान काले बादलों से पट गया। हालांकि तेज धूप से राहत मिली है, लेकिन मौसम में बदलाव के कारण उमस बढ़ रही है। ऐसे में बीमारियों का खतरा भी पनप रहा है।