फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   weather update: rain after dust storm in many distict of western UP, relief from heat

मौसम: मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश, बागपत में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, बच्ची झुलसी

Wed, 04 May 2022 05:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 May 2022 05:38 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में बुधवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी के बाद कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। बागपत के खट्टा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला समेत आठ वर्ष की बच्ची झुलस गई। इसमें महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
weather update: rain after dust storm in many distict of western UP, relief from heat
मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में बुधवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर तक जहां झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। वहीं दोपहर बाद आसमान पर बादल छा गए। इसके बाद धूल भरी आंधी चली और कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं जिन किसानों की फसलें खेतों में थ्रेसिंग के लिए पड़ीं हैं उनके माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दीं। वहीं बागपत के खट्टा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला समेत आठ वर्ष की बच्ची झुलस गई। इसमें महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में बुधवार को दोपहर तीन बजे के बाद से मौसम में अचानक बदलाव आ गया। देखते ही देखते धूल भरी तेज आंधी चलने का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे राहगीरों और खेतों में काम करने वाले किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 
तेज आंधी के बाद कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। बूंदाबांदी पड़ने से खेतों की सिंचाई करने वाले किसानों को बारिश का लाभ होगा तो वही खेतों में पड़ी गेहूं की कटी फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं बेमौसम बारिश से किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि उनके खेतों में अभी गेहूं की कटी फसल पड़ी हुई है, जिससे यह बेमौसम बारिश उनकी फसल को नुकसान पहुंचाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ देहात क्षेत्र में बुधवार शाम को धूल भरी आंधी चलने के कारण कई मकानों की छतों से टीन उड़कर सड़क पर जा गिरी, तो कई जगह धूल के गुबार ने राहगीरों का चलना मुश्किल कर दिया।

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, बच्ची झुलसी,
बागपत के खट्टा प्रहलादपुर गांव मे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो महिलाएं व बच्ची झुलस गए। घायलो को उपचार के लिए एक नर्सिग होम में भर्ती कराया, जहां हालत बिगड़ने पर महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है। 

खट्टा प्रहलादपुर निवासी पुष्पा (40) पत्नी बिट्टू, पूजा पत्नी पवन व आठ वर्षीय बच्ची परी पुत्री पप्पू एक ही परिवार के सदस्य हैं। बुधवार दोपहर यह दोनों महिलाएं घर पर काम कर रही थी और बच्ची खेल रही थी। इसी दौरान अचानक बारिश में आकाशीय बिजली उनके घर पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनो महिला व बच्ची गंभीर रूप से झुलस गए।

परिजन गंभीर हालत में तीनों को बागपत के एक नर्सिग होम में ले गए जहां हालात बिगड़ने पर पुष्पा की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पर लोगो की भीड़ लगी रही।

बिजनौर जनपद में आंधी के साथ बारिश ने मौसम का मिजाज नरम कर दिया। यहां शाम पांच बजे तेज आंधी शुरू हो गई। आंधी से धूल के गुब्बार उठ गए। आंधी के बाद शहर की बिजली गुल हो गई। कई जगह पेड़ भी गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed