फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Weather update news west UP: thunderstorm and light rain in many Districts including Meerut

पश्चिमी यूपी में मौसम के बदले तेवर, कई जिलों में दिन में ही छाया अंधेरा, तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी

Sun, 10 May 2020 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 May 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Weather update news west UP: thunderstorm and light rain in many Districts including Meerut
weather meerut - फोटो : amar ujala

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार को दिन भर गर्मी रहने के बाद रविवार सुबह से ही मौसम में नर्मी रही। मेरठ समेत कई जिलों में दिन में ही अंधेरा छा गया। सहारनपुर और शामली में सुबह से आसमान में बादल छा गए और तेज आंधी चलीं। इस दौरान जिले में पूरी तरह अंधेरा छा गया। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

विज्ञापन


मेरठ में शनिवार को जहां गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूटते रहे। वहीं रविवार को गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन धूल भरे अंधड़ ने लोगों को काफी परेशान किया। सड़क पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि चिलचिलाती धूप से काफी राहत महसूस की। मेरठ देहात में इस कदर अंधेरा छा गया कि जरूरी कार्याें से निकलने वाले वाहनों की लाइट जलानी पड़ी।
विज्ञापन


बागपत में भी सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया। यहां धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सड़कों पर आवागमन हुआ प्रभावित। बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम के तेवर बदलने से जिन किसानों का गेहूं की थ्रेसिंग का कुछ कार्य बचा हुआ है, उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा गन्ने की छिलाई और तोल का कार्य भी रोक देना पड़ा है।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान (आईआईएफएसआर) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम में परिवर्तन आने से तापमान में वृद्धि होगी। शनिवार को भी तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जबकि रविवार को मौसम नम हो गया।


आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना हालांकि कम है, लेकिन धूल भरी आंधियों से निजात नहीं मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचेगा।  मौसम में बदलाव बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed