{"_id":"6a55d382be2abd679f05988a","slug":"weather-update-humidity-troubles-meerut-despite-light-rain-heat-continues-to-trouble-residents-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: हल्की बारिश के बाद भी नहीं मिली राहत, उमस ने किया बेहाल, अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: हल्की बारिश के बाद भी नहीं मिली राहत, उमस ने किया बेहाल, अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम
Tue, 14 Jul 2026 11:43 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:43 AM IST
सार
मेरठ में हल्की बारिश के बावजूद उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन उमस बनी रह सकती है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के बावजूद मेरठ में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। सुबह से तेज धूप और हवा में अधिक नमी के कारण उमस बढ़ गई, जिससे लोग दिनभर पसीने से परेशान रहे। मौसम के बदले मिजाज के बावजूद गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन
धूप और उमस ने बढ़ाई मुश्किलें
रात में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को मौसम सुहावना होने की उम्मीद थी, लेकिन मंगलवार सुबह तेज धूप निकलने से उम्मीदें टूट गईं। हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस लगातार बढ़ती रही। इसका असर यह रहा कि घरों और दफ्तरों में पंखे भी राहत नहीं दे सके, जबकि कूलर भी अपेक्षित ठंडक नहीं दे पाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: पिता ने ली थी मां की जान, तेरहवीं में बेटे के सिर बंधी पगड़ी, 17 साल के देव ने थामा मासूमों का हाथ
विज्ञापन
दोपहर में बाजारों में रही कम चहल-पहल
भीषण उमस और गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। अधिकांश लोग केवल जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी के कारण राहगीरों और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
अगले 24 घंटे ऐसा रह सकता है मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है, लेकिन उमस से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलते समय सावधानी बरतने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचने की सलाह दी है।