फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather update: AQI crosses four hundred in Meerut city

हवा की रफ्तार धीमी मेरठ महानगर का वातावरण और हुआ प्रदूषित, 400 के पार पहुंचा एक्यूआई

Sat, 05 Dec 2020 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Dec 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Weather update: AQI crosses four hundred in Meerut city
pollution in meerut, weather update - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रफ्तार धीमी पड़ने से हवा और जहरीली हो गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया। शुक्रवार को महानगर का एक्यूआई 404 दर्ज किया गया। देश के सबसे प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद 443 दूसरे स्थान पर और कानपुर पहले नंबर पर रहा। 

विज्ञापन


प्रदूषण फैला रहा रोडी मिक्स्चर प्लांट 
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव में कुछ माह पहले लगा रोडी मिक्स्चर प्लांट प्रदूषण फैला रहा है। प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि प्रदूषण पर शिकंजा कसने के लिए पूरे एनसीआर में मिक्स्चर प्लांट और कोल्हू बंद कराए जा रहे हैं लेकिन जंगेठी में लगे रोडी मिक्स्चर प्लांट को उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी बंद नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इस प्लांट से प्रदूषण फैलने के साथ ही ग्रामीणों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार का कहना है कि शनिवार को प्लांट बंद कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरा छाया, पारा गिरा
मोदीपुरम।मौसम में आए बदलाव के साथ ही कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने जा रहा है। बृहस्पतिवार आधी रात के बाद और शुक्रवार सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा जो इस सीजन का पहला कोहरा रहा। दृश्यता शून्य रही। हाईवे और मुख्य मार्गों के अलावा कॉलोनियों में भी पास का दिखाई नहीं दे रहा था।


कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट आएगी। शुक्रवार को रात के तापमान में 1.7 डिग्री व दिन के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed