फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Today: Cold wave hits West UP and minimum temperature reaches 2.5 degrees in Saharanpur

Weather Update : शीतलहर ने कंपाए हाड़, 2.5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, जानें- 15 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम

Wed, 10 Jan 2024 08:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jan 2024 08:48 PM IST
सार

Weather West UP Today : वेस्ट यूपी में बुधवार को दिनभर शीतलहर चलती रही, जिससे लोगों के हाड़ कांप गए। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी कई दिनों तक सुबह और शाम का मौसम अधिक ठंडा ही रहेगा।

विज्ञापन
Weather Today: Cold wave hits West UP and minimum temperature reaches 2.5 degrees in Saharanpur
दिनभर ठंड से ठिठुरते रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में सुबह के समय चली शीतलहर का दौर शाम तक नहीं थमा। मेरठ समेत आसपास के जिलों में कड़ाके की ठंड के बीच लोगों का पूरा दिन गुजरा। मेरठ में सुबह के समय कोहरे का असर कम था, लेकिन शीतलहर का असर इतना था कि हाड़ कांप गए। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से अभी राहत नहीं मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिन में हल्की धूप से राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह और शाम का मौसम ठंडा ही रहेगा।

विज्ञापन


वेस्ट यूपी में रात का तापमान गिरता जा रहा है, दिन का तापमान दो डिग्री के करीब बढ़ा है, लेकिन अभी भी कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। पिछले आठ दिन से अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम होने के चलते कोल्ड डे कंडीशन के बीच दिन गुजर रहा है। बुधवार को सुबह के समय शीतलहर का प्रकोप सबसे ज्यादा दिखाई दिया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री व रात का न्यूनतम 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रात का तापमान 1.9 डिग्री गिरा है। 

विज्ञापन

वहीं, पिछले आठ दिन बाद बुधवार को दिन में कुछ घंटे के लिए गुनगुनी धूप मिली। धूप के दौरान थोड़ी राहत रही, लेकिन शाम को सूरज ढलने के बाद मौसम ठंडा हो गया। शाम के समय भी शीतलहर का असर कम नहीं दिखाई दिया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सर्दी का असर बना रहेगा। दिन में कुछ घंटों के लिए निकलने वाली धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है। बताया कि अभी दो-तीन दिन में मौसम और बदेलगा।

अभी कम नहीं होगा शीतलहर का असर
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर वेस्ट यूपी में दिख रहा है। आगामी 15 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा और शीतलहर के चलते मौसम ठंडा बना रहेगा। शीतलहर रुकने के बाद ही दिन में तेज धूप से दिन का तापमान चढ़ेगा।

विज्ञापन

बुधवार को गंगानगर रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित, 238 दर्ज किया एक्यूआई
कड़ाके की ठंड के बीच भी एनसीआर में प्रदूषण में काफी उतार-चढ़ाव आ रहा है। दो दिन में मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ा है। मेरठ का एक्यूआई बुधवार को 197 दर्ज किया गया। फिर से एक्यूआई 200 के पास पहुंच गया है। इसके अलावा जयभीमनगर 163, गंगानगर 238, पल्लवपुरम 189, दिल्ली रोड 199, बेगमपुल 210 दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा गंगानगर प्रदूषित रहा है, यहां का एक्यूआई ज्यादा रहा।

शीतलहर की चपेट में सहारनपुर
पहाड़ों पर पड़ रही बर्फ से होकर गुजर रही शीतलहर के कारण सहारनपुर में सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है। दिनभर धूप नहीं निकलने और तेज शीतलहर के चलने से बुधवार को न्यूनतम तापमान और गिरकर 2.5 और अधिकतम तापमान भी गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सर्दी से बचाव के लिए लोग दिन में भी अलाव सेकते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले दो दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने और तापमान में और गिरावट होने की आशंका जताई है।

बिजनौर में सुबह छाया कोहरा
बिजनौर जिले में बुधवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। शीतलहर चलने से लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन सर्दी के आगे बेअसर रही। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। जिससे सर्दी का सितम बरकरार है। बुधवार को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी अधिक होने से पूरे दिन लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।

मुजफ्फरनगर में दिनभर चली शीतलहर
मुजफ्फरनगर में शीतलहर के प्रकोप से मौसम बेहद ठंडा रहा। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री रहा। बुधवार को भले ही कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन, दिन के तापमान में गिरावट से आम जनजीवन प्रभावित रहा।

शामली में ठंड के चलते बाजारों में ग्राहकों की संख्या हुई कम
शामली में शीतलहर के प्रकोप के कारण बुधवार भी ठंडा रहा। दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए। वहीं, जिले में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। अधिक ठंड होने के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी कम रही।

यह भी पढ़ें: UP: तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी को बताई आपबीती, कार्रवाई गुहार

शीतलहर से हालत खराब, पहली बार चार डिग्री रहा तापमान
बागपत में शीतलहर से बुधवार को कंपकंपी छूट गई। दोपहर में धूप खिलने के बावजूद राहत नहीं मिली। बुधवार को जिले में दिनभर 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चली। जिले का न्यूनतम तापमान पहली बार चार डिग्री पहुंच गया। ठंड का असर सड़कों व बाजार में दिखा और लोगों की आवाजाही कम रही।

यह भी पढ़ें: होमगार्ड दंपती हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा: दोस्त ही बना कातिल, पूछताछ में बताई ऐसी वजह, अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed