फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather: relief from heat, AQI came to 200, forecast of showers with strong winds

हवा में सुधार: आज गर्मी से राहत के आसार एक्यूआई 200 पर आया,तेज हवाओं के साथ बौछारों का अनुमान 

Thu, 16 Jun 2022 03:27 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Jun 2022 03:27 PM IST
सार

जून में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोग परेशान हैं। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस था वहीं बुधवार 40 पर पहुंच गया। अनुमान है कि आज गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें आ सकती हैं। 

विज्ञापन
Weather: relief from heat, AQI came to 200, forecast of showers with strong winds
Weather news - फोटो : amar ujala

विस्तार

कई दिन से जबरदस्त प्रदूषण झेल रहे लोगों को बुधवार को राहत मिली और एक्यूआई मंगलवार के 320 के मुकाबले बुधवार को 200 पर आ गया। आज से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें आ सकती हैं। 

विज्ञापन


जून में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोग परेशान हैं। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस था वहीं बुधवार 40 पर पहुंच गया। भीषण गर्मी और लू से दिनभर लोगों का बुरा हाल रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि 16 व 17 जून को  बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


गरज के साथ बारिश व धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं बुधवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)173, बागपत का 90, गाजियाबाद का 171, मुजफ्फरनगर का 186 और शामली का 170 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed