फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather News: Temperature increased day and night, weather changed, AQI decreased but no relief from pollution

Weather News: दिन रात का तापमान बढ़ा, बदलेग मौसम, एक्यूआई घटा लेकिन प्रदूषण से राहत नहीं

Sat, 25 Nov 2023 10:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Nov 2023 10:44 PM IST
सार

मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स नवंबर माह में लगातार खतरनाक स्तर पर चल रहा है। शनिवार को इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली लेकिन शहरवासियों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली।

विज्ञापन
Weather News: Temperature increased day and night, weather changed, AQI decreased but no relief from pollution
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को 424 एक्यूआई के बाद शनिवार को मेरठ को कुछ राहत मिली। शनिवार को एक्यूआई 358 दर्ज किया गया, लेकिन अभी भी यह खतरनाक स्तर पर है। शनिवार को शहर में पल्लवपुरम 408 एक्यूआई के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा है। इसके साथ ही सुबह के समय शहर स्मॉग की चादर में लिपटा दिखाई दिया।

विज्ञापन


मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स नवंबर माह में लगातार खतरनाक स्तर पर चल रहा है। खराब हवा में मेरठ कभी देश में पहले कभी दूसरे स्थान पर पहुंच जाता है। शनिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 358 दर्ज किया गयाए जबकि शहर में गंगानगर का एक्यूआई 321, जयभीमनगर का 345, बेगमपुल का 389, दिल्ली रोड का 395 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन

छावनी क्षेत्र में जला कूड़ा, नहीं लग रहा अंकुश
मोदीपुरम। कूड़ा जलने से रोकने के लिए बनाई गई कमेटी नाकाम साबित हो रही हैं। शनिवार को छावनी क्षेत्र में कूड़ा जलाया गया। रेड क्वार्टर के पास कूड़ा जलने से धुएं का गुबार छाया रहा। इस बाबत क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी भुवनेश प्रकाश यादव का कहना है कि जहां पर कूड़ा जलाया जा रहा है वहां पर जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन

दिन रात का तापमान बढ़ा, बदलेगा मौसम
मोदीपुरम। पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते वेस्ट यूपी में भी मौसम बदल सकता है। शनिवार को दिन रात के तापमान में मामूली बढोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। पिछले तीन दिन से रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। जिस कारण से रात में मौसम सर्द बना हुआ है।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्राद्यौेगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डा यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते 26-27 को पहाड़ों पर मौसम में बदलाव के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं, जिस कारण से वेस्ट यूपी में भी मौसम बदलेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की फुहारें आ सकती है। जिससे प्रदूषण में राहत मिलेगी और ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed