फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather may change from today, rain is expected

Meerut News: आज से बदल सकता है मौसम, बारिश के आसार

Thu, 22 Jan 2026 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Weather may change from today, rain is expected
मेरठ..कंवलजीत..जीटीबी स्कूल ने बाहरवीं क्लास को फ्री किया गया तो कॉमर्स के बच्चो ने सर्किट हाउस
गलन और हाथ पैर सुन्न कर देने वाली ठंड से कुछ राहत मिली है। तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है, लेकिन बृहस्पतिवार से मौसम बदलने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन

पांच दिन से कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। दिन का तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जबकि रात में अभी भी ठंड सता रही है। रात का तापमान अभी स्थिर चल रहा है। बुधवार सुबह से ही चटख धूप निकली और ठंड से राहत रही। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते शीतलहर का प्रकोप जारी है, लेकिन धूप निकलने से राहत है। बृहस्पतिवार से मौसम करवट बदलेगा और बारिश होने से ठंड बढ़ेगी। कृषि प्रणाली के वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि ठंड फिर से दस्तक देगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की संभावना है। चौधरी चरण विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 228 दर्ज किया गया। गंगानगर 162, जयभीम नगर 253, पल्लवपुरम 268, बेगमपुल 223, दिल्ली रोड 243 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed