फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather likely to change on the 26th; possibility of rain.

Meerut News: 26 को बदल सकता है मौसम, बारिश के आसार

Wed, 23 Sep 2026 09:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 23 Sep 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Weather likely to change on the 26th; possibility of rain.
बंगाल की खाड़ी में बन रहे दाब क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सितंबर के अंतिम सप्ताह में भी मेरठ में दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार रहा। 26 से 27 सितंबर के दौरान अधिकांश जिलों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे प्रभावी दाब क्षेत्र और सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार हैं। 26 से 27 सितंबर के दौरान अधिकांश जिलों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। तराई क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बारिश के साथ मानसून की वापसी के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। ऐसे में किसानों को मौसम को देखते हुए खेतों में आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

खड़ी फसल में फिलहाल सिंचाई नहीं करना उचित रहेगा, ताकि बारिश होने की स्थिति में अतिरिक्त पानी से फसल को नुकसान न हो। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 158 दर्ज किया गया। गंगानगर में 135, जयभीम नगर में 136,
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआईटी कॉलेज में 223, पल्लवपुरम में 137 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed