फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Forecast Update: Meerut is most polluted city in country and AQI has reached 316

सांसों पर संकट: देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित मेरठ, AQI पहुंचा 315 के पार, देखें टॉप-10 शहरों की लिस्ट

Mon, 23 Oct 2023 09:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Oct 2023 09:22 PM IST
सार

Weather Forecast Uttar Pradesh : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों में देश के 229 शहरों में सबसे ज्यादा मेरठ प्रदूषित रहा है। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई बढ़ते हुए 253 से 316 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Weather Forecast Update: Meerut is most polluted city in country and AQI has reached 316
मेरठ में एक्यूआई पहुंचा 316 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी बढ़ने से पहले ही एनसीआर में हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। सबसे प्रदूषित देश के 229 शहरों की सूची में मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सबसे अधिक 316 पहुंच गया। इसके चलते आने वाले समय में लोगों के लिए सांसों का संकट खड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों में देश के 229 शहरों में सबसे ज्यादा मेरठ प्रदूषित रहा है। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई बढ़ते हुए 253 से 316 पर पहुंच गया है। दूसरे नंबर पर ग्रेटर नोएडा 285 और तीसरे नंबर पर 253 दिल्ली रहा है। आने वाले दिनों कोहरा और धुंध बढ़ने के साथ ही स्थिति और खराब होगी।

विज्ञापन

अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से बढ़ने लगता है पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 10 और 2.5 का स्तर अमूमन अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में बढ़ना शुरू हो जाता है। नवंबर में वह चरम पर पहुंच जाता है। जब तापमान में गिरावट आती है तब हवा की खराब गुणवत्ता को नियंत्रित करने की आवश्यकता होती है। पीएम 2.5 और पीएम 10 का बढ़ना स्वास्स्थ्य के लिए भी सही नहीं माना जाता है। इसके छोटे-छोटे कण हवा के माध्यम से मानव शरीर में पहुंचते हैं, जिससे शरीर को नुकसान पहुंचता है।

टॉप 10 शहर में प्रदूषण का हाल
मेरठ 316
बागपत 150
गाजियबाद 211
मुजफ्फरनगर 220
शामली 205
ग्रेटर नोएडा 285
दिल्ली 253
नोएडा 217
हापुड़ 117
बुलंदशहर 167

विज्ञापन

शहर में प्रदूषण का हाल
गंगागनगर 352
पल्लवपुरम 273
जयभीमनगर 310
बेगमपुल 312
दिल्ली रोड 325
शॉपरिक्स मॉल 301
घंटाघर चौराहा 299
ईव्ज चौराहा 315
मेडिकल 330
तेजगढ़ी चौराहा 334

दिन का तापमान गिरा
मौसम में आ रहे बदलाव के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात का तापमान बढ़ गया है। अभी तापमान में दो तीन दिन तक ऐसे ही उतार चढ़ाव बना रहेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत

मौसम वैज्ञानिक डा यूपी शाही का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ नमी बढ़ रही है, जिस कारण से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है। अभी दिन रात के तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट होगी।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed