फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather conditions continue, damage to crops, heat and humidity persist

मौसम की मनमर्जियां जारी, फसलों को नुकसान, गर्मी और उमस बरकरार, 35 डिग्री से नीचे नहीं आया पारा

Sat, 26 Sep 2020 09:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Sep 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Weather conditions continue, damage to crops, heat and humidity persist
weather shimla - फोटो : अमर उजाला

सितंबर में जिस तरह से मौसम चल रहा है, उससे हर कोई परेशान हैं। लगातार गर्मी और उमस बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरह का मौसम चल रहा है वह फसलों के लिए ठीक नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल सितंबर बीतने को है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है और बारिश भी नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय तापमान में गिरावट आनी चाहिए थी और मौसम में नमी दिखनी चाहिए थी, लेकिन इस बार सितंबर में मौसम शुष्क है और चिलचिलाती धूप से गर्मी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


इस समय धान की फसल को पानी चाहिए होता है और किसान आलू बुवाई की तैयारी कर रहे हैं साथ ही रबी की फसल का सीजन भी आ रहा है। इसके लिए खेत में नमी की बहुत जरूरत है, लेकिन बारिश न होने के कारण खेतों की नमी खत्म होती जा रही है। ऐसे में यह मौसम हर किसी को परेशान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 व न्यूनतम 54 प्रतिशत दर्ज की गई। 

200 के पार पहुंचा एक्यूआई
एक तरफ जहां मौसम परिवर्तन के कारण गर्मी बढ़ रही है वहीं बारिश न होने के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़ता जा रहा है। दो दिन पहले जहां मेरठ का एक्यूआई 100 से नीचे चल रहा था, 48 घंटे बाद ही वह 200 को पार कर गया।

शनिवार को मेरठ का औसत एक्यूआई 216 रहा। गंगानगर में 176, जबकि जयभीम नगर में 259 और पल्लवपुरम में 209 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि ऐसा ही मौसम रहा तो आने वाले दिनों में एक्यूआई 300 के पार भी पहुंचने के आसारa हैं।

अक्तूबर के पहले सप्ताह से बदलेगा मौसम
तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। अभी अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में मौसम में परिवर्तन दिखेगा, रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।  - डाॅ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed