{"_id":"6058e22e8ebc3e8cf75e7ba7","slug":"weather-changed-by-drizzle-mercury-dropped-by-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से बदला मौसम, दिन का पारा गिरा, आज भी बूंदाबांदी के आसार, चल सकती हैं तेज हवाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से बदला मौसम, दिन का पारा गिरा, आज भी बूंदाबांदी के आसार, चल सकती हैं तेज हवाएं
Tue, 23 Mar 2021 12:00 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते वेस्ट यूपी में सोमवार को मौसम बदल गया है। कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज हवाएं चलीं। मंगलवार को भी बूंदाबंादी के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से मौसम बदला हुआ था। दोपहर तक कभी धूप नजर आई तो कभी तेज हवा का असर दिखा। इसके बाद आसमान पर काले बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। थोड़ी देर तक ही बारिश रही, फिर से काले बादल छाए। बारिश के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश 0.2 मिमी रिकार्ड की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन
अभी आसमान पर बादल रहेंगे और मंगलवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वेस्ट यूपी में मौसम बदला है। इसके बाद फिर से तापमान में तेजी से बढोतरी होगी।
कम हुआ एक्यूआई का स्तर
बदले मौसम के बीच सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 232 रहा। इससे पहले एक्यूआई लेवल 250 से 300 तक रहा है।