{"_id":"699444761d5aa2a4760d2a3b","slug":"weather-change-in-meerut-temperature-likely-to-drop-pollution-relief-expected-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"West UP Weather Update: बदला मौसम, तापमान में गिरावट के आसार, प्रदूषण से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West UP Weather Update: बदला मौसम, तापमान में गिरावट के आसार, प्रदूषण से मिलेगी राहत
Tue, 17 Feb 2026 04:12 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 17 Feb 2026 04:12 PM IST
सार
मेरठ के मोदीपुरम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने से तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट की संभावना है। इससे हल्की ठंड बढ़ेगी और प्रदूषण स्तर में कमी आने से लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत मेरठ और मोदीपुरम क्षेत्र में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। हवा में ठंडक महसूस की गई और तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों के असर से बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम खराब होने का असर अब मैदानी इलाकों में दिख रहा है। इससे वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिसके कारण मौसम सुहावना और ठंडा बना हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PM Modi Meerut Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 22 को जनसभा को करेंगे संबोधित, रैपिड रेल में बच्चों संग करेंगे सफर
विज्ञापन
अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले एक-दो दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में हल्की धूप निकलेगी।
प्रदूषण से मिलेगी राहत
मौसम में आए इस बदलाव का सकारात्मक असर प्रदूषण पर भी पड़ेगा। हवा में नमी बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में कमी आने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।