{"_id":"699548fe79245cd23d0e1764","slug":"weather-change-dark-clouds-and-drizzle-bring-3-4-c-drop-in-temperature-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"West UP Weather Update: आसमान में छाए काले बादल, बूंदाबांदी से बदला मौसम, तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West UP Weather Update: आसमान में छाए काले बादल, बूंदाबांदी से बदला मौसम, तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट
Wed, 18 Feb 2026 10:38 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:38 AM IST
सार
मेरठ के मोदीपुरम और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में काले बादल और बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में 3–4 डिग्री गिरावट और प्रदूषण में कमी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
बूंदाबांदी के दौरान गुजरते वाहन चालक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को ठंडक का अहसास हुआ।
पहाड़ों में बदलाव का मैदानों पर असर
पहाड़ी क्षेत्रों में बिगड़े मौसम का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के कारण दिनभर मौसम सुहावना बना रहा और गर्मी से राहत मिली।

तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट के आसार
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एपी शाही के अनुसार, पहाड़ों पर बदले मौसम के कारण मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी का असर बना रहेगा। इससे दिन के तापमान में लगभग 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का एहसास बढ़ेगा।
प्रदूषण से भी मिलेगी राहत
मौसम में आए इस बदलाव का सकारात्मक असर प्रदूषण स्तर पर भी पड़ रहा है। हवा में नमी बढ़ने और बूंदाबांदी के कारण प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद जताई गई है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।